Surajpur News: सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के पुराना बाजार पारा मंडी रोड पर स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में 36 वर्षीय विजय देवांगन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस घटना ने नशा मुक्ति केंद्रों की कार्यप्रणाली और उनके निगरानी तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक के परिजनों ने केंद्र पर आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है।
Read Also- पैर रखते ही हुआ जोरदार धमाका, IED की चपेट में आने से महिला की मौत, नक्सलियों ने लगाया था बारुद
Surajpur News: मिली जानकारी के अनुसार, विजय देवांगन जो तेजपुर पोड़ी का निवासी था, शराब की लत से जूझ रहा था। उसकी पत्नी ने उसे 26 मार्च 2025 को इस नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया, ताकि उसकी शराब की लत छुड़ाई जा सके। लेकिन बीती रात अचानक परिजनों को फोन पर सूचना दी गई कि विजय की तबीयत बिगड़ गई है। जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि विजय की मौत हो चुकी है।
Read Also- #Modi_AtCGVikasParab सोशल मीडिया पर किया ट्रेंड, 33 हजार 700 करोड़ के 22 विकास परियोजनाओं का प्रधानमंत्री ने किया उद्घाटन
Surajpur News: मृतक के परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, विजय को बांधकर पीटा गया, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई। उन्होंने विजय के शरीर पर चोट के निशान दिखाते हुए कहा कि यह स्पष्ट है कि उसके साथ मारपीट की गई थी। कोतवाली थाना के निरीक्षक विमलेश दुबे ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और मर्ग कायम कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।




