Khabarwaad National desk: एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. यहां श्मशान घाट की दीवार गिरने से 4 लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई. जबकि, 6 लोग घायल हुए हैं. यह दर्दनाक हादसा पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन इलाज के दौरान चार लोगों की मौत हो गई.मामला हरियाणा के गुरुग्राम का है.
Read also: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, अंदर फंसा नाबालिग…जानिए कैसे निकला बाहर
श्मशान घाट के साथ लगती कॉलोनी के कुछ लोग शनिवार शाम रामबाग की दीवार के पास बैठे हुए थे. इस दौरान कुछ बच्चे वहां खेल रहे थे. इसी दौरान अचानक से रामबाग की दीवार भरभरा कर गिर गई और इसके नीचे कुछ लोग और बच्चे आ गए. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने मलबा उठाना शुरू किया और मलबे के नीचे दबे लोगों को अस्पताल पहुंचाया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच में जुट गई है.




