भोपाल। मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव किया गया है। 1993 बैच के आईपीएस अफसर संजीव शमी को प्रमोट कर स्पेशल डीजी दूरसंचार पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गृह विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।
इसी के साथ पवन कुमार श्रीवास्तव, विशेष पुलिस महानिदेशक, को उनके वर्तमान कार्य के साथ ही अस्थाई रूप से विशेष पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं पुलिस मुख्यालय भोपाल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।




