Khabarwaad National Desk: दिल्ली महिला आयोग से 223 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। इस एक्शन का आदेश दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिया है।
Read also: तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिला को हाथी ने कुचला, मौके पर हुई मौत
आरोप है कि दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने नियमों के खिलाफ जाकर बिना इजाजत के इनकी नियुक्ति की थी। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई 2017 में उपराज्यपाल को सौंपी गई जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।




