Khabarwaad National Desk. आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गुरुवार रात ईडी की टीम ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। मामले में ईडी आज शुक्रवार को दिल्ली सीएम को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करके पूछताछ के लिए 10 दिनों की रिमांड मांग की है। करीब 3 घंटे की बहस के बाद दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ED रिमांड पर फैसला सुना दिया है। इस बार अरविंद केजरीवाल की होली ईडी की कस्टडी में बीतेगी। राऊज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 28 मार्च तक ईडी रिमांड पर भेज दिया है।
Read Also: नक्सली ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद, सर्चिंग से सुरक्षित वापस लौटे सुरक्षाबल
होली नहीं मनाएंगे AAP नेता और कार्यकर्ता
गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। केजरीवाल की दिल्ली शराब घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तारी की है। इसके बाद अब आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में होली न मनाने का फैसला किया है।
Read Also: सचिन पायलट ने विभाग प्रमुखों और कार्यकर्ताओं के साथ ली बैठक, रूठों को मनाने सीनियर नेताओं को दी जिम्मेदारी




