Khabarwaad korba: जिले में एक अनियंत्रित कार नाले में पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति को गंभीर चोट आई है। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि 5 अन्य लोग मामूली चोट आई है। जिन्हे प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।
Read also: ऑफिस में लाखों की चोरी: खिड़की का ग्रील तोड़कर लाखों रूपए ले उड़े चोर, पुलिस जांच में जुटी
जानकारी के मुताबिक परिवार के 6 सदस्य अस्थि विसर्जन कर प्रयागराज से वापस जांजगीर लौट रहे थे। तभी अनियंत्रित कार नाले में पलट गई। गनीमत यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। जानकारी के अनुसार चांपा निवासी रविशंकर 60 वर्ष, दिनेश कुमार 35 वर्ष, सावित्री बाई 52 वर्ष, सत्या बाई 32 अपने स्वजन का अस्थि विसर्जन करने के लिए चालक राजू शामिल हैं। हादसा तुलसी पेट्रोल पंप गोड़मा नाला के पास हुआ है। मामले में पुलिस वाहन चालक के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कर रही है।




