Chhattisgarh latest News. खैरागढ़ जिले में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां ट्रांसफ़ॉर्मर ख़राब होने की शिकायत के बाद बिजली विभाग द्वारा ट्रांसफ़ॉर्मर बदलने और लाइन मरम्मत का काम चल रहा थाI इस दौरान एक लाइन मैन बिजली की तारों से झुलस गया हौर उसकी मौके पर मौत हो गई, जिसके बाद बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही भी सामने आई हैI
Chhattisgarh latest News: मिली जानकारी के अनुसार; 26 वर्षीय संतोष मंडावी स्थानीय न्यायालय के सामने खंभे पर चढ़ा थाI इस दौरान संतोष बिजली के झटके से जूझ गया और उसकी मौके पर मौत हो गईI इस घटना को देखकर वहां मौजूद लोगों की सांसे अटक गई और वह संतोष को देखकर कांपने लगेI घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर एम्बुलेंस की मदद से उसे सिविल हॉस्पिटल के मर्चुरी भेजा गया हैI यहां शव का पोस्टमार्टम किया जाएगाI
Chhattisgarh latest News: बताया गया है कि ट्रांसफार्मर की मरम्मत के दौरान बिजली विभाग ने खंभे का विद्युत प्रवाह को नहीं रोका थाI साथ ही कर्नामचारी के द्वारा किसी भी सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया गया थाI इस वजह से खंभे पर चढ़े संतोष मंडावी की करंट लगने से मौत हो गईI मृतक संतोष मंडावी ग्राम सिवनी का रहने वाला थाI संतोष की मौत के बाद से ही सिवनी में शोक का माहौल हैI




