Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, June 7
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Weather Update in CG : आज रायपुर, दुर्ग समेत इन संभागों में तेज बारिश के आसार, बिलासपुर में आज भी लू जैसे हालात

    Weather Update in CG : आज रायपुर, दुर्ग समेत इन संभागों में तेज बारिश के आसार, बिलासपुर में आज भी लू जैसे हालात

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 3, 2024 trending No Comments2 Mins Read
    छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई में देरी, बस्तर में अगले पांच दिन तक बारिश के आसार

    Weather Update in CG : छत्तीसगढ़ में रविवार को नौतपा के आखिरी दिन मौसम बदल गया। जगदलपुर, दुर्ग और सरगुजा के कोरिया जिले में बारिश हुई, तो रायपुर और आसपास के जिलों में तेज अंधड़ और बादल से गर्मी से थोड़ी राहत मिली। रात का तापमान पिछले 8 दिनों के मुकाबले कम रहा।

    रविवार को प्रदेश में सबसे गर्म तिल्दा रहा। यहां दिन का तापमान 45.5 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। वहीं, सबसे कम रात का तापमान नारायणपुर में 25.6 डिग्री रहा। आज बिलासपुर समेत पांच जिलों मे हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में रायपुर समेत कई जिलों में आज बारिश हो सकती है। अगले 5 दिन बस्तर संभाग में अंधड़ चलने और हल्की बारिश के आसार हैं।

    आज भी गर्मी और हीटवेव की चेतावनी
    Weather Update in CG : 
    मौसम विभाग ने आज बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम जिले में गर्मी और हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिन बस्तर संभाग के जिलों में अंधड़ चलने और हल्की बारिश के आसार हैं।

    आज यहां बारिश के आसार
    Weather Update in CG :
    मौसम विभाग के मुताबिक आज रायपुर, बलौदा बाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर जिले में हल्की बारिश के आसार हैं।

    12 से 13 जून को मानसून पहुंचेगा
    दक्षिण पश्चिम मानसून रविवार से पूरे केरल में सक्रिय हो गया है। बस्तर में 12-13 जून के आसपास दक्षिण छत्तीसगढ़ में मानसून दाखिल हो जाएगा। अगले चार-पांच दिन बस्तर में बारिश होने की संभावना है। रायपुर में मानसून 12 से 15 जून के बीच पहुंच सकता है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg weather update chhattisgarh today weather news chhattisgarh weather chhattisgarh weather news chhattisgarh weather report today chhattisgarh weather update mp-cg weather update today weather update
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन

    बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट

    कमिश्नरेट प्रणाली का डर या फिर हादसा: पुलिस पेट्रोलिंग देख नदी में नव-युवक ने लगाई छलांग, डूबने से हुई मौत

    धमतरी-वासियों के लिए गुड न्यूज़: नए ट्रामा यूनिट में गंभीर मरीजों को मिलेगा फौरन इलाज

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.