Bilaspur Breaking News: बिलासपुर में संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सिम्स में एक धर्म विशेष का आपत्तिजनक पर्चा बांटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों को ये विवादित पर्चा बांटा गया है। गुरु मंत्र और प्रार्थनाओं के नाम से बांटे गए पर्चे में दूसरे धर्मों को लेकर विवादित बातें भी लिखी गई हैं।
Bilaspur Breaking News: इधर इस विवादित पर्चे के सामने आने के बाद हिंदू संगठन इसके विरोध में लामबंद हो गए हैं। हिंदू संगठन इसे सनातनी समाज के खिलाफ साजिश बताते हुए धर्मांतरण के प्रयास से जोड़ रहे हैं। उन्होंने इसके पीछे सिम्स की भूमिका पर भी सवाल खड़ा किया है। हिंदू सगठनों का कहना है कि, लगातार क्षेत्र में धर्मांतरण का प्रयास किया जा रहा है। पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें हिंदुओं को टारगेट किया गया है।
Read Also- छत्तीसगढ़ में मानसून की सुस्त चाल, सरगुजा और रायपुर में हीट वेव का अलर्ट
Bilaspur Breaking News: संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में खुलेआम इस तरह का प्रयास ये बताता है कि, ऐसे लोगों के हौसले बढ़े हुए हैं और वो अब कमजोर, गरीब, मरीज लोगों को भी प्रलोभन और प्रोत्साहित कर धर्मांतरण का प्रयास कर रहे हैं। इधर पर्चे के सामने आने और सिम्स की भूमिका पर सवाल खड़े होने के बाद प्रबंधन भी सक्ते में है।
डॉ. एस नायक, एमएस सिम्स का कहना है, वे इसपर पुलिस का सहयोग ले रहे हैं। स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। पर्चे बांटने वाली महिला का पता लगाया जा रहा है। साथ ही ये सुनिश्चित किया जा रहा है कि, मरीजों और परिजनों के अलावा बाहरी लोगों की आवाजाही बंद की जाए और ऐसी गतिविधियों पर निगरानी रखी जाए।
इधर कोतवाली पुलिस ने भी मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दिया है। विजय चौधरी, TI, सिटी कोतवाली ने कहा कि अस्पताल स्टाफ और प्रबंधन से पूछताछ किया जा रहा है। इसके साथ ही पर्चा बांटने वाली महिला और संस्था का भी पता लगाया जा रहा है।




