Raipur Latest News: 24 जून को मेयर इन काउंसिल की बैठक आयोजित की गई। इस मीटिंग में शहर के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके लिए सभी विभागों और MIC सदस्यों से जनहित के जुड़े प्रस्ताव मंगाए गए हैं। दरअसल, इससे पहले 10 जून को MIC की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें 12 एजेंडा पर चर्चा की गई थी।
Read Also- UG नीट पेपर लीक मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार
Raipur Latest News: वही इस बार मेयर इन काउंसिल की बैठक में शहर से जुड़ी समस्याएं और जलभराव के संबधित समस्याओं को लेकर चर्चा की जाएगी। साथ ही पेंशन प्रकरण, शहर के ई-बस की खरीदी के लिए रेट अप्रूवल और अमृत मिशन योजना और रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत 24 घंटे के लिए लगाए जा रहे वाटर मीटर और पेयजल का रेट तय करने संबंधी प्रस्ताव भी MIC में रखा जा सकता है।
Read Also- नहीं रहें कांग्रेस के पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर, रायपुर में चल रहा था इलाज, कल गृहग्राम में अंतिम संस्कार
MIC के खिलाफ कांग्रेस पार्षद ने किया था प्रदर्शन
Raipur Latest News: 10 जून को हुई MIC बैठक में जनहित से जुड़े मुद्दे शामिल करने पर अब्दुल हमीद वार्ड के पार्षद अनवर हुसैन अपने ही MIC के खिलाफ निगम कार्यलाय में अर्धनग्न प्रदर्शन करने बैठ गए। कांग्रेस के पार्षद अनवर हुसैन ने महापौर और उनकी MIC के पास समय शहर की समस्याओं नहीं सुनने का आरोप लगाया था।
Read Also- IED की चपेट में आने से 2 जवानों की मौत, कई जवानों के घायल होने की खबर
पिछली MIC में इन एजेंडों पर हुई थी चर्चा
पिछली MIC में पूर्व में रिटायर हो चुके अधिकारियों की संविदा नियुक्ति, कर्मचारी और अधिकारियों के इलाज के खर्च का भुगतान, निराश्रित पेंशन प्रकरण, 80 एवं 50 MLD जल संयंत्र के संचालन पर चर्चा की गई ।इसके साथ ही मोटर वर्कशॉप में ड्राइवर मैकेनिक कंप्यूटर ऑपरेटर की एजेंसी के माध्यम से नियुक्ति, आनंद नगर ,गायत्री नगर कविता नगर, नाला निर्माण से संबंधित एजेंडों पर चर्चा की गई थी।




