Bilaspur Latest Hindi News: जिले में मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम किरारी एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां रात के समय मां के बगल में सो रही 24 दिन की नवजात लापता हो गयी। बच्ची के गायब होने के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची की तलाश में जुट गई है।
Read Also- पत्नी के सामने पति पर चाकू से हमला, दोनों के बीच विवाद को सुझलाने आए पड़ोसी ने दिया वारदात को अंजाम
Bilaspur Latest Hindi News: मिली जानकारी के अनुसार, मस्तूरी थाना अंतर्गत किरारी गांव के रहने वाले एक परिवार के घर से देर रात एक 24 दिन की नवजात बच्ची गायब हो गई। मामले की सूचना पर मस्तूरी पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने गुम नवजात बच्ची के माता-पिता और घर में रहने वाले परिजनों से पूछताछ की।
Read Also- अनिल टुटेजा को यूपी लेकर जाएगी STF, मेरठ कोर्ट ने जारी किया वारंट, ढेबर-त्रिपाठी 15 जुलाई तक भेजे गए जेल
Bilaspur Latest Hindi News: पूछताछ में गुम बालिका की मां ने बताया कि उसकी 3 बेटियां हैं, जिसमें से सबसे छोटी बेटी को रात्रि 2 से 2.30 के बीच बिस्तर से गायब है। घर में प्रवेश करने का एक दरवाजा है और छत में एक दरवाजा है। घर वालों ने बताया कि सोने से पहले दोनों दरवाजों को खुद ही अंदर से बंद किया और खोला। फिलहाल, घटना के संबंध में पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।




