Balrampur news: बलरामपुर के रामचंद्रपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम चेरा में शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे नाला पार करने के दौरान पंडो जनजाति की महिला फैर फिसलने से बह गई थी। शनिवार की सुबह तलाशी अभियान के दौरान एसडीआरएफ की टीम को घटनास्थल से 3 किलोमीटर दूर ग्राम डुमरपान में महिला का शव बड़े पत्थर पर अटका मिला। शव बरामद कर पीएम पश्चात परिजनों को सौंप दिया गया।
Read Also- CG में स्कूलों और शिक्षकों का होगा युक्तियुक्तकरण, राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में दायर किया कैविएट
Balrampur news: क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश से क्षेत्र के नदी-नाले उफान पर थे। इस बीच शुक्रवार दोपहर लगभग 1 बजे ग्राम चेरा निवासी रजवंती पंडो उम्र 55 वर्ष व अन्य 4 महिलाएं खुखड़ी खोजने जंगल की ओर गई थी। सभी जंगल की ओर ही एक नाले को पार करके दूसरी ओर जा रहे थे।
इस दौरान चार महिलाएं तो निकल गईं, वहीं राजवंती फिसल गयी और बह गई। चार अन्य महिलाओं ने उसे बचाने का प्रयास किया परंतु धार इतनी तेज थी कि वह आगे निकल गई।
Read Also- रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने को लेकर रमेश बैस ने किया इंकार, जानिए क्या कहा
Balrampur news: उसे घंटों तक खोजने का प्रयास चारों महिलाएं करते रहीं लेकिन कुछ पता नहीं मिलने पर ग्राम के अन्य लोगों को जानकारी दी गई। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा देर शाम तक खोजने का प्रयास किया जाता रहा। इस बीच घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल को दी गई।




