Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, April 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 25 ट्रेनें कैंसिल, 16 से 20 नवंबर तक नहीं चलेंगी ये गाड़ियां

    छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 25 ट्रेनें कैंसिल, 16 से 20 नवंबर तक नहीं चलेंगी ये गाड़ियां

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 12, 2024 trending No Comments5 Mins Read
    त्यौहारी सीजन में रेल यात्रियों के लिए बुरी खबर, कई ट्रेनें रद्द और कुछ का बदला रूट, देखें लिस्ट

    Trains Cancelled in Chhattisgarh: रेलवे ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 16 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। बिलासपुर रेल मंडल के करकेली स्टेशन में तीसरी लाइन को जोड़ने का काम किया जाएगा, जिसके चलते कटनी रूट की गाड़ियां 16 से 20 नवंबर तक नहीं चलेंगी। वहीं 16 से 18 नवंबर तक रायपुर-बिलासपुर के बीच 9 लोकल ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के हथबंध-तिल्दा नेवरा सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज का काम होगा, जिसके कारण ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इन्हें मिलाकर 25 ट्रेनें कैंसिल की गई हैं।

    पुशिंग के लिए रिलीविंग गर्डर की लॉन्चिंग की जाएगी
    रेलवे प्रशासन का कहना है कि इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के कामों को जल्द पूरा करने की कोशिश की जा रही है। इसके तहत रायपुर रेल मंडल के हथबंध-तिल्दा नेवरा सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज निर्माण के लिए बॉक्स पुशिंग के लिए रिलीविंग गर्डर की लॉन्चिंग की जाएगी।

    Read Also-  अलर्ट! भीषण आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरेगी, 5 राज्यों में बारिश, 10 राज्यों में कोहरा, पढ़ें IMD का अपडेट?

    बिलासपुर से कटनी के बीच तीसरी लाइन का काम
    Trains Cancelled in Chhattisgarh:  इस रूट पर परिचालन को और भी सुचारू और नई गाड़ियों के मार्ग प्रशस्त करने के लिए नई लाइनों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसी दिशा में सक्रिय रूप से कार्य करते हुए बिलासपुर से कटनी के बीच तीसरी लाइन का कार्य किया जा रहा है। इसके अंतर्गत बिलासपुर- कटनी सेक्शन के करकेली रेलवे स्टेशन को तीसरी लाइन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।

    कटनी सेक्शन पर 165.52 किलोमीटर रेलवे लाइन
    Trains Cancelled in Chhattisgarh:  दरअसल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अनुनपुर-कटनी सेक्शन में कुल 165.52 किलोमीटर रेलवे लाइन का काम चल रहा है। जिसकी कुल लागत 1680 करोड़ रुपए किया जा रहा है। अब तक इस सेक्शन में 101 .40 किलोमीटर रेलवे लाइन का कार्य पूर्ण किया जा चुका है।

    Read Also-  साइबर ठगों का खेल हुआ बेनकाब, 4 महीने में शेयर ट्रेडिंग से वर्क फ्रॉम होम के जरिए ठगे 400 करोड़

    करकेली रेलवे स्टेशन को तीसरी रेललाइन को जोड़ने का यह कार्य 17 से 19 नवंबर तक (विभिन्न तिथियों में) किया जाएगा। इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों की समयबद्धता और गति में तेजी आने का दावा किया जा रहा है। इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलाने वाली कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। जिसका विवरण इस प्रकार है…

    बिलासपुर-कटनी रूट की गाड़ियां कैंसिल

    • 16 से 19 नवंबर तक जबलपुर से चलने वाली 11265 जबलपुर-अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
    • 17 से 20 नवंबर तक अम्बिकापुर से चलने वाली 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
    • 15 से 19 नवंबर तक बिलासपुर से चलने वाली 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
    • 16 से 20 नवंबर तक रीवा से चलने वाली 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
    • 18 नवंबर को रीवा से चलने वाली 11751 रीवा-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
    • 19 नवंबर को चिरमिरी से चलने वाली 11752 चिरमिरी-रीवा पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
    • 17 नवंबर को दुर्ग से चलने वाली 18203 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
    • 18 नवंबर को कानपुर से चलने वाली 18204 कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
    • 14 नवंबर को दुर्ग से चलने वाली 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
    • 16 नवंबर को नौतनवा से चलने वाली 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
    • 19 नवंबर को चिरमिरी से चलने वाली 05755 चिरमिरी-अनुनपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
    • 19 नवंबर को अनुनपुर से चलने वाली 05756 अनुनपुर- चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
    • 17 से 19 नवंबर तक चिरमिरी से चलने वाली 08269 चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
    • 17 से 19 नवंबर तक चंदिया रोड से चलने वाली 08270 चंदिया रोड-चिरमिरी- पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
    • 16 से 19 नवंबर तक कटनी से चलने वाली 06617 कटनी-चिरमिरी मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
    • 17 से 20 नवंबर तक चिरमिरी से चलने वाली 06618 चिरमिरी-कटनी मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।

    Read Also-  सरस्वती शिशु मंदिर प्रबंधन की मनमानी, बच्चों की पढ़ाई ठप,  साल भर से बिना वेतन के काम कर रहे टीचर, परेशान शिक्षकों ने शुरू किया आंदोलन

    रायपुर में 15, 16 और 17 नवंबर को ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक
    इस काम के लिए 15, 16 और 17 नवंबर को ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा। रेलवे का कहना है कि इस काम के पूरे होते ही सड़क मार्ग के यात्रियों को भी सुविधा होगी और गाड़ियों के परिचालन में गतिशीलता आएगी। इस वजह से कुछ पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

    बिलासपुर रायपुर रद्द होने वाली गाड़ियां

    • 15 नवंबर को गाड़ी संख्या 08728 रायपुर-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी।
    • 15 नवंबर को गाड़ी संख्या 08734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू रद्द रहेगी।
    • 15 नवंबर को गाड़ी संख्या 08733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी।
    • 15 और 16 नवंबर को गाड़ी संख्या 08719 बिलासपुर-रायपुर मेमू रद्द रहेगी।
    • 16 नवंबर को गाड़ी संख्या 08727 बिलासपुर-रायपुर मेमू रद्द रहेगी।
    • 17 नवंबर को गाड़ी संख्या 08261 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
    • 17 नवंबर को गाड़ी संख्या 08275 रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर रद्द रहेगी।
    • 18 नवंबर को गाड़ी संख्या 08276 जूनागढ़-रायपुर रोड पैसेंजर रद्द रहेगी।
    • 18 नवंबर को गाड़ी संख्या 08280 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh news chhattisgarh trains cancelled latest news on train cancelled train cancel in chhattisgarh train cancelled in bilaspur train cancelled in chhattisgarh train cancelled news trains cancelled in chhattisgarh
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    रायपुर–बिलासपुर हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक ने बस को मारी जोरदार टक्कर, 4 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.