CG Weather News: छत्तीसगढ़ में ड्राई मौसम के कारण बस्तर संभाग को छोड़कर लगभग सभी जिलों में रात के तापमान में गिरावट आ रही है। यह दौर 5 दिनों तक जारी रहेगा, जिससे अभी और ठंड बढ़ेगी। अंबिकापुर में तापमान में 10 डिग्री की गिरावट आई। वहीं रायपुर समेत सभी जिलों में रात का तापमान सामान्य से 1-3 डिग्री कम रहा।
छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में से सरगुजा संभाग सबसे ठंडा है। यहां के जिलों में रात का तापमान 10 से 14 डिग्री के बीच है, जबकि शनिवार को सुकमा जिला 33 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म रहा।
Read Also- मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, CM एन बीरेन सिंह के घर को बनाया निशाना, 3 मंत्री, 6 विधायकों के घरों पर भी किया हमला, 5 जिलों में कर्फ्यू, 7 में इंटरनेट बंद
यहां सामान्य से कम रहा रात का तापमान
CG Weather News: शनिवार को दुर्ग में 14 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम रहा। वहीं अंबिकापुर में तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह पेंड्रा में न्यूनतम पारा 12 डिग्री रहा जो औसत से 1.2 डिग्री कम रहा।
सरगुजा संभाग में रात का पारा 10 से 14 डिग्री के बीच
सरगुजा संभाग के जिलों में रात का पारा 10 से 14 डिग्री के बीच है, जिससे सरगुजा संभाग सबसे ठंडा है। अंबिकापुर जिले में तापमान 10 डिग्री के करीब पहुंच गया है। इसी तरह सूरजपुर में 11.3 डिग्री रात का पारा रहा। वहीं बलरामपुर में 11.7 डिग्री, कोरिया जिले में 12 डिग्री, जशपुर में रात का पारा 15.6 डिग्री रहा। हालांकि यह अब भी औसत से 1.9 डिग्री ज्यादा था।
Read Also- ड्रग्स सप्लाई करने वाला ‘प्रोफेसर गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, जेल से बाहर के बाद फिर हुआ था सक्रिय
पेंड्रा में 12 डिग्री पर पहुंचा तापमान
CG Weather News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री पर पहुंच गया है, जबकि अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। यहां 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। वहीं आने वाले 2 दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना है, जोकि 10 डिग्री तक पहुंचेगा।
रायपुर में ऐसा रहेगा मौसम
रायपुर में आज मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। शनिवार को दिन का तापमान 31.6 डिग्री और रात का तापमान 17.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से कम रहा।
Read Also- प्रेमिका पर पैसे उड़ा रहा था छोटा भाई, नाराज बड़े भाई ने दिया जघन्य वारदात को अंजाम
5 दिन न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार नहीं
छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। हालांकि अभी रायपुर समेत कई जिलों में दिन का तापमान 30 डिग्री के आसपास है, लेकिन जल्द ही दिन के तापमान में भी गिरावट शुरू होगी। सुकमा जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री दर्ज किया गया।




