Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, June 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » पुलिस ने सुलझाई काजल किन्नर हत्याकांड की गुत्थी, गद्दी हथियाने दूसरी किन्नर ने दी थी 12 लाख रूपए की सुपारी

    पुलिस ने सुलझाई काजल किन्नर हत्याकांड की गुत्थी, गद्दी हथियाने दूसरी किन्नर ने दी थी 12 लाख रूपए की सुपारी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 20, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    balodabazar murder case
    balodabazar murder case

    Balodabazar Murder Case: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के एक पत्थर खदान में रायपुर के काजल किन्नर की लाश मिली थी। लाश के पास 500-500 रू. की तीन गड्डी में कुल डेढ़ लाख रुपये भी मिले थे। जिसके बाद पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और मामले की जांच में जुट गई थी। जहां जांच में पता चला कि, काजल किन्नर की हत्या गद्दी हथियाने के इरादे से की गई है। जिसके लिए 12 लाख रुपये में उसकी सुपारी दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कैश, कार और घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त कर लिया गया है।

    Read Also-  नायब तहसीलदार से मारपीट के मामले में TI लाइन अटैच, बिलासपुर IG ने की कार्रवाई, एसपी से मांगी रिपोर्ट

    यह है हत्या की मुख्य वजह
    Balodabazar Murder Case:  पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि, सभी किन्नर जोरा रायपुर में सभी एक साथ रहते हैं। जिसमें आरोपी तपस्या किन्नर, मुंबई महाराष्ट्र से आकर रह रही है और मृतका काजल लोकल रायपुर की थी। हत्या की मुख्य वजह है कि, आरोपी तपस्या किन्नर मठ की प्रमुख बनना चाहती थी। इसके लिए उसके रास्ते की सबसे बडी चुनौती काजल थी। इसलिए काजल को रास्ते से हटाने के लिए उसके द्वारा पूरी प्लानिंग की। मठ प्रमुख बनने की चाहत में आरोपी तपस्या द्वारा निशा श्रीवास के सांथ मिलकर काजल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

    Read Also-  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम पर जताया विश्वास, कहा- भाजपा को मिल रही है ऐतिहासिक सफलता

    दो दिन पहले किया था खदान का निरीक्षण
    Balodabazar Murder Case:  सितंबर महीने में गणेश उत्सव के दौरान काजल की हत्त्या करने की नीयत से तपस्या किन्नर ने कुल 12 लाख रूपये इकट्ठा कर निशा श्रीवास को दिया। निशा श्रीवास ने यह पैसे अपने ड्राइवर हिमांशु बंजारे को दिया और उसने 6 लाख रुपए नगद एक सुपारी किलर को दिया. लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि, वह सुपारी किलर किसी अन्य मामले में जेल चला गया है। इसी बीच काजल की हत्या करने के लिए दो अन्य सुपारी किलर अंकुश और कुलदीप से सौदा किया । इसी बीच घटना के 2 दिन पूर्व आरोपिया निशा श्रीवास अपने ड्राइवर हिमांशु बंजारे के साथ घटनास्थल ग्राम ढाबाडीह के पास पत्थर खदान को देखने भी आई थी।

    Read Also-  रायपुर कलेक्टर की सख्त कार्रवाई : चाकूबाजी-गुंडागर्दी में लिप्त 3 आदतन अपराधियों को 3 महीने के लिए जिला बदर, कई और बदमाशों पर जल्द होगी कार्रवाई

    झूठ बोलकर ले गई साथ, वहीं करवा दी हत्या
    योजना अनुसार 17 नवंबर को शाम 5 बजे निशा श्रीवास ने काजल से कहा कि, चलो मुझे मेरे किसी पहचान वाले से 3 लाख रू. लेना है. जिसमें से बंटवारा में डेढ़ लाख रुपये तुम रख लेना यह बहाना कर काजल को अपनी आर्टिका कार से बलौदाबाजार की ओर ले गई। उसके पीछे- पीछे सुपारी किलर अंकुश एवं कुलदीप मोटरसाइकिल से आ रहे थे। फिर आर्टिगा कार को ग्राम अमेरा के पास रोककर पीछे से आ रहे कुलदीप एवं अंकुश से पैसे लेने की एक्टिंग करते हुए 3 लाख लिया। जिसमें से डेढ़ लाख रुपये काजल ने अपने पास रख लिया। इसके बाद अर्टिगा कार में बैठे हुए सभी लोग (ड्राइवर हिमांशु, मृतिका काजल एवं आरोपी निशा किन्नर), घटनास्थल पहुंचे, इस समय अंधेरा हो चुका था। इसके पीछे सुपारी किलर अंकुश और कुलदीपक बाईक से घटनास्थल पहुंच गए। फिर निशा श्रीवास एवं हिमांशु, काजल को छोड़कर कार सहित वहां से भाग गए। तब सुपारी किलर अंकुश एवं कुलदीप द्वारा काजल को धारदार चाकू से मार कर उसका शव पत्थर खदान में फेंक दिया गया।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Baloda Bazar Murder Case balodabazar murder balodabazar murder case balodabazar murder news latest murder case balodabazar murder in balodabazar
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मातृत्व अधिकार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: गर्भपात के बाद दोबारा मां बनने पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश

    दलदल में फंसा हाथी शावक, मां रातभर बचाने की कोशिश करती रही… रायगढ़ में फिर गई एक मासूम जान

    रिश्तों में जहर: घरेलू कलह ने पति-पत्नी को पहुंचाया खून-खराबे तक

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.