Korba News CG: कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल में जंगली जानवरों की आमदगी लगातार बनी हुई है। पाली रेंज के चेतमा इलाके में पहले बाघ देखे जाने की खबर सामने आई थी, वहीं अब शिवपुर क्षेत्र में मगरमच्छ के मिलने से सनसनी फैल गई।
Read Also- चलती स्कूटी में लगी आग, जलकर खाक हो गई गाड़ी, युवक और 2 बच्चों ने मुश्किल से बचाई जान
Korba News CG: मिली जानकारी के अनुसार, मगरमच्छ गांव के तालाब से निकलकर सड़क पर आ गया था, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। गांववासियों ने बिना घबराए मगरमच्छ को रस्सी से बांध लिया और तुरंत वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को अपने कब्जे में लिया। इसके पहले, कटघोरा वन मंडल के चैतमा जंगल में बाघ देखे जाने की खबर आई थी, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया कि बाघ ने एक मवेशी का शिकार किया था, जिसके कारण स्थानीय लोग खौफ में हैं।




