Bilaspur Breaking News : बिलासपुर जिले में त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के तहत आरक्षण की प्रक्रिया बुधवार को कलेक्ट्रेट में सम्पन्न हुई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में लॉटरी के माध्यम से आरक्षण किया गया, जिसमें 17 जिला पंचायत पदों का आरक्षण विशेष रूप से चर्चा का विषय रहा।
इस बार जिला पंचायत के 17 पदों में से 4 पद अनारक्षित मुक्त, 5 पद अनारक्षित महिला, 2 पद अनुसूचित जाति (SC), 2 पद अनुसूचित जाति महिला (SC महिला), 2 पद अनुसूचित जनजाति (SCST), 1 पद ओबीसी महिला, और 1 पद अनुसूचित जनजाति (SCST) के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसके परिणामस्वरूप, जिला पंचायत में 9 महिला सदस्यों का प्रतिनिधित्व होगा।
Read Also- CG BREAKING: नगरीय निकाय चुनाव के लिए आरक्षण की प्रक्रिया हुई पूरी, सूची में देखिए कहां किसे मिली दावेदारी
Bilaspur Breaking News : आरक्षण की प्रक्रिया की शुरुआत जिला पंचायत सदस्यों के आरक्षण से हुई, जिसके बाद जनपद पंचायतों का आरक्षण किया गया। इस कार्य में अपर कलेक्टर शिवकुमार बनर्जी, SDM पीयूष तिवारी, उप संचालक पंचायत शिवानी सिंह, और जिला अंकेक्षक एके धिरही की उपस्थिति विशेष रही।
जिले में कुल 486 ग्राम पंचायतों के साथ-साथ 4 जनपद पंचायतों के तहत 25-25 सदस्यों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की गई है। महत्वपूर्ण यह है कि सभी जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव एक साथ होंगे, जिससे पंचायती राज संस्थाओं के तहत कुल 7336 पदों के लिए चुनाव का आयोजन किया जाएगा।
जिला पंचायत में महिलाओं के लिए आरक्षित पदों की जानकारी इस प्रकार है:
- जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक- 1: ओबीसी महिला
- जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक- 2: अजा मुक्त
- जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक- 3: अनारक्षित महिला
- जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक- 4: अनारक्षित महिला
- जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक- 5: अनारक्षित मुक्त
- जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक- 6: अनारक्षित महिला
- जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक- 7: अनारक्षित मुक्त
- जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक- 8: अनारक्षित मुक्त
- जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक- 9: अनारक्षित महिला
- जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक- 10: अनारक्षित मुक्त
- जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक- 11: अजा महिला
- जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक- 12: अजा मुक्त
- जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक- 13: अजा महिला
- जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक- 14: अनारक्षित महिला
- जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक- 15: अजा मुक्त
- जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक- 16: अजा महिला
- जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक- 17: अजा महिला
जनपद अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण की स्थिति प्रकार है:
- तखतपुर जनपद अध्यक्ष: अनुसूचित जाति (महिला)
- मस्तूरी जनपद अध्यक्ष: अनुसूचित जनजाति (महिला)
- कोटा जनपद अध्यक्ष: अनारक्षित (महिला)
- बिल्हा जनपद अध्यक्ष: अनारक्षित (मुक्त)




