Weather Update in Chhattisgarh : उत्तर भारत से आ रही शुष्क हवा के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में ठंड का जोर बढ़ गया है। खासकर सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में शीतलहर का सामना किया जा रहा है। अंबिकापुर के मैनपाट में रात का तापमान 1.2 डिग्री तक गिर गया, जिससे मैदान में घास पर ओंस की बूंदें जमकर बर्फ बन रही हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में रात के तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होने की संभावना है। इसके बाद, तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। गुरुवार को बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री दर्ज किया गया।
Read Also- नगर निगम चुनावों की तैयारियों के बीच रायपुर पुलिस की सख्ती, 200 चाकूबाज और गुंडों की लगाई परेड, 20 के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की
Weather Update in Chhattisgarh : प्रदेश के उत्तरी हिस्से में लगातार शुष्क हवा के चलते रात का तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4.6 डिग्री कम है। कोरिया में तापमान 5.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बिलासपुर संभाग में GPM जिला सबसे ठंडा रहा, जहां रात का तापमान 5 डिग्री रहा, जो औसत से 5.5 डिग्री कम था।
मैदानी इलाकों में दुर्ग संभाग सबसे ठंडा बना हुआ है। गुरुवार को दुर्ग में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5.7 डिग्री कम था। हालांकि, दिन का तापमान 26.2 डिग्री बना रहा, जो औसत से 1 डिग्री कम है। राजनांदगांव में भी रात का पारा 9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5.7 डिग्री कम है।
Read Also- विष्णु के सुशासन में मरीजों के स्वास्थ्य सुविधाओं का हो रहा विस्तार, स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर मरीजों के खून जांच के लिए अम्बेडकर अस्पताल में नई व्यवस्था शुरू
Weather Update in Chhattisgarh : रायपुर में न्यूनतम तापमान औसत से 1 डिग्री कम रहा। आज मौसम साफ रहने की उम्मीद है, और रात का पारा 13 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है। गुरुवार को ठंड के कारण न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो औसत से 1.1 डिग्री कम है, जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।




