MLA Indra Kumar Saw accident update: भाटापारा विधायक इंद्र कुमार साव आज सुबह सड़क हादसे का शिकार हो गए। विधायक अपने परिवार के साथ महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रयागराज जा रहे थे। इस दुर्घटना में विधायक की पत्नी को कंधे में चोट आई है, जबकि परिवार के अन्य सदस्य सुरक्षित हैं।
Read Also- विधायक इंद्र साव हुए भीषण सड़क हादसे का शिकार, परिवार के साथ जा रहे थे प्रयागराज
MLA Indra Kumar Saw accident update: मिली जानकारी के अनुसार, विधायक इंद्र साव के साथ उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक सुरक्षा गार्ड गाड़ी में सवार थे। हादसा तब हुआ जब उनकी कार की ट्रक से टक्कर हो गई। इस भीषण टक्कर में कार का सामने का हिस्सा पूरी तरह से चिपट गया। गनीमत यह रही कि परिवार के अन्य सदस्यों को गंभीर चोट नहीं आई। विधायक की पत्नी को स्थानीय चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया है। भाटापारा शहर थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने इस घटना की पुष्टि की है।




