Flora Max fraud Case : कोरबा में एक बड़ा मामला सामने आया है, यहां कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन को आंदोलनकारी महिलाओं ने घेर लिया। महिलाओं का आरोप है कि फ्लोरा मैक्स कंपनी ने उन्हें ठगी का शिकार बनाया है, जिसके खिलाफ वे लंबे समय से आंदोलन कर रही हैं।
Read Also- Avinash Elegance Incident: मृत मजदूरों के पीएम रिपोर्ट देखकर पुलिस करेगी बिल्डर के खिलाफ अपराध दर्ज
Flora Max fraud Case : 500 से अधिक महिलाएं इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई न होने के कारण उनका गुस्सा और बढ़ गया है। जैसे ही मंत्रियों के कार्यक्रम की जानकारी मिली, महिलाएं मौके पर पहुंच गईं और धरने पर बैठ गईं, जिससे तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई।
Read Also- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छेरछेरा पर्व पर प्रदेशवासियों को दी बधाई
Flora Max fraud Case : घेराव की जानकारी मिलने पर कलेक्टर अजीत वसंत, एसपी सिद्धार्थ तिवारी सहित अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। वे आंदोलन के नेतृत्व कर्ताओं को समझाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि दोनों मंत्रियों को स्थल से सुरक्षित निकाला जा सके।




