Raigarh News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पांच दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद घरघोड़ा पुलिस मौके और पहुंचकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
Raigarh News: मिली जानकारी के अनुसार, घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पूरी गांव निवासी विष्णु माझी पिता दिलेश्वर माझी 23 साल 12 जनवरी की सुबह नहाने जाने के नाम से घर से निकला था। शाम तक युवक के नहीं लौटने पर परिजनो के द्वारा युवक की काफी खोजबीन की गई। इसके बाद भी युवक का पता नहीं चल रहा था। आज सुबह गांव के तालाब में पांच दिन से लापता युवक की तैरती लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने आशंका जाहिर करते हुए बताया कि युवक को मिर्गी का दौरा पड़ता था, संभवतः नहाते समय अचानक मिर्गी का दौरा आने से यह घटना
घटित हुई होगी।