Latest News in Korba : कोरबा जिले के आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा के कलमीभाठा मोहल्ला में बनाई और बेची जा रही अवैध कच्ची महुआ शराब पर स्व सहायता समूह की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। उरगा पुलिस को सूचना देने के बाद महिलाओं ने अवैध शराब निर्माण स्थल पर धावा बोला। इनके सुरक्षार्थ उरगा पुलिस मौके पर मौजूद रही। महिलाओं ने दर्जनों जरीकेनों को इकट्ठा कर आग लगा दी। महुआ पास को नष्ट किया गया।
Read Also- कॉफी प्वाइंट से लौट रहे युवक-युवती पर जानलेवा हमला, बेहोशी की हालत में छोड़कर भागे आरोपी
Latest News in Korba : अवैध शराब बनाने वाले महिलाओं का आक्रोश देखकर भाग निकले। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि गांव में अवैध शराब बनाने और बेचने नहीं दिया जाएगा। क्योंकि बच्चे नशे के आदी हो रहे हैं और गांव झगड़े का माहौल निर्मित होते रहता है। आबकारी विभाग कोई कार्रवाई नहीं करता। पिछले दिनों महिलाओं ने विधायक फूल सिंह राठिया को ज्ञापन भी सौंपा था।




