Naxali Surrender News : छत्तीसगढ़ में नक्सल संगठन के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई लगातार सफल होती जा रही है। हाल ही में मोहला मानपुर जिले में पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है, माड़ डिविजन के प्रेस टीम के कमांडर पवन तुलावी ने अपनी पत्नी पायके ओयाम के साथ सरेंडर किया। दोनों पर 5-5 लाख रुपए का इनाम घोषित था।
Read Also- पंचायत चुनाव का बहिष्कार: जावा को स्वतंत्र पंचायत न बनाने के विरोध में ग्रामीणों ने लिया फैसला
Naxali Surrender News : कमांडर पवन तुलावी मानपुर ब्लॉक के बस्तर सीमावर्ती ग्राम दोरदे का निवासी है। वह पहले अबूझमाड़ के नक्सलियों की प्रेस टीम का नेतृत्व कर रहा था। उसकी पत्नी पायके, जो बीजापुर के भैरमगढ़ की निवासी है, केंद्रीय कमेटी सदस्य सोनू उर्फ भूपति की सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत थी।
Read Also- दवा घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई: कंपनी को किया गया ब्लैकलिस्ट, जानें क्या है पूरा मामला
Naxali Surrender News : पुलिस के अनुसार, इस सरेंडर ने नक्सल संगठन को एक और झटका दिया है, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। स्थानीय लोगों में भी इस घटनाक्रम के बाद सुरक्षा और स्थिरता की उम्मीद जगी है। पुलिस ने दोनों के सरेंडर को एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।




