Hasdeo River Incident: कोरबा में दर्री थानांतर्गत हसदेव नदी में डूबे तीसरे युवक का शव भी मिल गया है। घटना स्थल से 6 किलोमीटर दूर दर्री डैम पर तीसरे युवक की लाश मिली है। तीन दिन पहले तीन युवक दर्री स्थित हसदेव नदी में बह गए थे। घटना स्थल से पुलिस ने बाइक मोबाइल और कपड़ा बरामद किया गया था। रेस्क्यू अभियान के दौरान सागर चौधरी और बजरंग प्रसाद की लाश कल दोपहर बरामद कर ली गई थी। आशुतोष सोनकर का देर रात शव बरामद हुआ।
Read Also- नक्सलियों ने सरपंच प्रत्याशी को उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत को माहौल




