Amrit Bharat Station Scheme: बिलासपुर रेल मंडल में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पेंड्रारोड, बिजुरी और अंबिकापुर स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। बिलासपुर के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) राजमल खोईवाल ने शनिवार को विकास कार्यों की समीक्षा की। बिलासपुर-अंबिकापुर खंड का विंडो निरीक्षण के दौरान पेंड्रारोड स्टेशन पर DRM ने बिलासपुर एंड यार्ड स्थित प्वाइंट, यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस), सर्कुलेटिंग एरिया, पैनल रूम और क्रू लॉबी का गहन निरीक्षण किया।
Read Also- CG Election 2025: निर्वाचन प्रशिक्षण में 3 अधिकारियों को नोटिस जारी, 3 दिन के अंदर मांगा जवाब
निर्माण कार्यों का लिया जायजा
Amrit Bharat Station Scheme: इसी क्रम में बिजुरी और अंबिकापुर रेलवे स्टेशन पर भी DRM ने सर्कुलेटिंग एरिया, क्रू लॉबी, रनिंग रूम और यात्री प्रतीक्षालय में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया।
समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश
Amrit Bharat Station Scheme: निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया और संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को आधुनिक और बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है, जिससे उनकी यात्रा अधिक सुविधाजनक और आरामदायक बन सके।




