CG Election 2025: छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों में वोटर्स की लंबी लाइन लगी हुई है। मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। 10 नगर निगमों के महापौर और पार्षद चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। मतगणना 15 फरवरी को होगी।
नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान के बीच विवाद होने का मामला सामने आया है जहां बताया जा रहा है कि बिलासपुर के मतदान केंद्र मिशन स्कूल के बाहर भाजपा समर्थकों ने जमकर हंगामा मचाया। जानकारी के मुताबिक पोलिंग बूथ के बार लगी भीड़ को लेकर बवाल मचा। यहां विवाद इतना बढ़ गया कि भाजपा समर्थकों ने पुलिसकर्मियों के साथ जमकर बहस-बाजी की।
Read Also- Chhattisgarh Nikay Chunav 2025: नगरीय निकाय चुनावों में मतदान का उत्साह, दूरदराज क्षेत्रों में अधिक सहभागिता, जानिए आंकड़े…
धमतरी के पोलिंग बूथ में भी विवाद, युवती से बदसलूकी
CG Election 2025: बता दें कि छत्तीसगढ़ में सुबह 10 बजे तक 15% वोटिंग हुई है। इस बीच धमतरी के रिसाई पारा पोलिंग बूथ में वोटिंग के दौरान विवाद और धक्का मुक्की हो गई। मतदान केंद्र में बार-बार आने जाने को लेकर युवती के साथ कुछ युवकों का विवाद हुआ। यहां युवती के साथ एक युवक ने बदसलूकी भी की है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर आ गया है। पुलिस कर्मियों ने समझाइश देकर विवाद शांत कराया।
रायगढ़ के मतदान केंद्र में भी तनाव की स्थिति
CG Election 2025: वहीं रायगढ़ निगम के सबसे ज्यादा चर्चित वार्ड नंबर 19 में भी मतदान के दौरान तनाव की स्थिति देखने को मिली। पुलिस ने मतदान केंद्रों के बाहर खड़े लोगों को बाहर किया। शांतिपूर्ण चुनाव कराने मतदान केंद्र में बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।




