Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, June 6
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Chhattisgarh Nikay Chunav Results: रायपुर में भाजपा महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे 27298 वोट से आगे, रायगढ़ में जीववर्धन चौहान ने 25 हजार वोट की बनाई बढ़त

    Chhattisgarh Nikay Chunav Results: रायपुर में भाजपा महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे 27298 वोट से आगे, रायगढ़ में जीववर्धन चौहान ने 25 हजार वोट की बनाई बढ़त

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareFebruary 15, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    Chhattisgarh Nikay Chunav Results
    Chhattisgarh Nikay Chunav Results

    Chhattisgarh Nikay Chunav Results:  छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना आज से शुरू हो गई है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने प्रारंभिक रुझानों में शानदार बढ़त बनाई है। खासतौर पर रायपुर में भाजपा की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने 27,298 वोटों से आगे चलकर पार्टी की स्थिति को मजबूत किया है। अब तक 87,425 वोटों की गिनती हो चुकी है, जिसमें मीनल चौबे को 54,899 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस की प्रत्याशी दीप्ति दुबे को 27,601 वोट मिले हैं।

    Read Also-  CG Nikay Chunav Results: नगरी नगर पंचायत में भाजपा की बड़ी जीत, बलजीत छाबड़ा बने अध्यक्ष

    Chhattisgarh Nikay Chunav Results:  इसके अलावा रायगढ़ में भाजपा के महापौर प्रत्याशी जीववर्धन चौहान ने 25,000 वोटों की बढ़त बनाई है। दुर्ग में भी भाजपा की महापौर उम्मीदवार अल्का बाघमार ने 25,000 वोटों से आगे रहने का दावा किया है। विभिन्न वार्डों की मतगणना में भाजपा के पार्षद प्रत्याशी भी आगे चल रहे हैं, जो पार्टी के लिए एक सकारात्मक संकेत है।

    रायपुर नगर निगम का ऐतिहासिक सफर
    Chhattisgarh Nikay Chunav Results:  रायपुर नगर निगम की स्थापना 17 मई 1867 को ब्रिटिश शासन के दौरान हुई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य तेजी से बढ़ती शहरी बस्ती में बुनियादी नागरिक सुविधाएं सुनिश्चित करना था। 1973 में नगर समिति का स्वरूप बदलकर नगर निगम बना, जिसमें तब 40 वार्ड थे।

    Read Also-  Chhattisgarh Nikay Chunav Results: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के गृह जिले में भाजपा का जलवा: पालिका और पंचायत में कांग्रेस का सूपड़ा साफ

    पहले नगर निगम चुनाव में, जो 1980 में हुए थे, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्वरूप चंद जैन महापौर बने। इसके बाद कई वर्षों तक कांग्रेस का ही दबदबा रहा। 2004 में भाजपा के सुनील सोनी ने पहली बार महापौर चुनाव में कांग्रेस को हराया, जो रायपुर नगर निगम के इतिहास में एक महत्वपूर्ण पल था। 2010 से 2020 तक कांग्रेस की क़ब्ज़ेदारी रही, जिसमें किरणमयी नायक, प्रमोद दुबे और एजाज ढेबर ने महापौर का पद संभाला। हाल ही में भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार ने महापौर का अप्रत्यक्ष चुनाव कराया था, जिसे साय सरकार द्वारा बदलकर इस बार प्रत्यक्ष चुनाव किया गया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh nagriya nikay chunav 2025 chhattisgarh nikay chunav chhattisgarh nikay chunav 2025 chhattisgarh nikay chunav result nikay chunav chhattisgarh
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन

    बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट

    मातृत्व अधिकार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: गर्भपात के बाद दोबारा मां बनने पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश

    दलदल में फंसा हाथी शावक, मां रातभर बचाने की कोशिश करती रही… रायगढ़ में फिर गई एक मासूम जान

    कमिश्नरेट प्रणाली का डर या फिर हादसा: पुलिस पेट्रोलिंग देख नदी में नव-युवक ने लगाई छलांग, डूबने से हुई मौत

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.