Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख

    May 27, 2026

    नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी

    May 27, 2026

    बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल

    May 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    • हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार
    • 1 जून से मंत्रालय में पूरी तरह बंद होंगी हार्ड कॉपी फाइलें, सिर्फ ई-ऑफिस से होगा कामकाज
    • पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, May 30
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » बिलासपुर की नवनिर्वाचित मेयर पूजा विधानी ने दो बार ली शपथ, ‘संप्रभुता’ की जगह ‘सांप्रदायिकता’ पढ़ने से गर्माया राजनीतिक माहौल

    बिलासपुर की नवनिर्वाचित मेयर पूजा विधानी ने दो बार ली शपथ, ‘संप्रभुता’ की जगह ‘सांप्रदायिकता’ पढ़ने से गर्माया राजनीतिक माहौल

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareFebruary 28, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    Bilaspur mayor Pooja Vidhani oath
    Bilaspur mayor Pooja Vidhani oath

    Bilaspur mayor Pooja Vidhani oath: बिलासपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर और पार्षदों का आज शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने शपथ लेते हुए निगम की बागडोर संभाली। हालांकि, शपथ लेने के साथ ही मेयर पूजा विधानी विवादों में भी आ गई हैं। शपथ ग्रहण में संप्रभुता की जगह सांप्रदायिकता शब्द का इस्तेमाल करने को लेकर विपक्ष नवनिर्वाचित मेयर पर सवाल खड़े कर रहा है। जिसे लेकर सियासत गरमा गई है।

    Read Also-  सीएम साय की पहल से रौशन हुआ छत्तीसगढ़ का 40 हजार घर, इस योजना से जगमगाई रौशनी, बिजली बिल की भी बचत

    Bilaspur mayor Pooja Vidhani oath:  दरअसल, नगर निगम चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद मेयर पूजा विधानी सहित नव निर्वाचित पार्षदों का आज शपथ ग्रहण समारोह हुआ। जिसमें केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, डिप्टी सीएम अरुण साव सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि विशेष रूप से शामिल रहे। शपथ ग्रहण के दौरान नवनिर्वाचित मेयर पूजा विधानी ने गलत शपथ का वाचन करते हुए संप्रभुता के जगह सांप्रदायिकता शब्द का इस्तेमाल कर दिया।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा,  शोरगुल के बीच कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित,नेता प्रतिपक्ष सहित 16 विधायक निलंबित

    Bilaspur mayor Pooja Vidhani oath:  हालांकि, तत्काल गलती सुधरते हुए मेयर से दोबारा शपथ का वाचन कराया गया। लेकिन अब मेयर के इस गलत शपथ बयानी को लेकर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस, नव निर्वाचित मेयर के इस बयानी को लेकर सवाल खड़े कर रही है। पूर्व महापौर का कहना है कि, भाजपा की सांप्रदायिकता वाली असल भावना, मानसिकता मेयर के शपथ के दौरान मंच से सामने आई है। भाजपा और उनके नेताओं का काम ही साम्प्रदायिकता की राजनीति करना है।

    Read Also-  EPFO की ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं, खाते में जमा पैसों पर 8.25% का ही मिलेगा लाभ

    इधर शपथ ग्रहण में हुई चूक और विपक्ष के निशाने के बाद अब नवनिर्वाचित मेयर पूजा विधानी डैमेज कंट्रोल में लग गई हैं। उनका कहना है कि, मुझे संस्कृत में शपथ लेना था, लेकिन कागज नहीं आया, जिसके कारण हिंदी में शपथ लेना पड़ा, इसमें थोड़ी गड़बड़ी हो गई। लेकिन अब शपथ हो गया है, ऐसे में वे अपने कर्तव्य का पालन करने के लिए तैयार हैं। विपक्ष का काम टिप्पणी व आरोप प्रत्यारोप करने का है, इसलिए अब वो 5 साल टिप्पणी करते रहें, हम शहर के विकास के लिए काम करते रहेंगे। बहरहाल, शपथ ग्रहण के साथ ही निगम में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। पक्ष- विपक्ष आमने सामने हैं। वार पलटवार का दौर शुरू हो गया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bilaspur city news bilaspur news bilaspur news live bilaspur today news bilaspur trending news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल

    बीजेपी MLA अजय चंद्राकर की टीएस बाबा को एडवाइस; इशारे-इशारे में कांग्रेस छोड़ भाजपा आने दिया न्योता

    मातृत्व अधिकार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: गर्भपात के बाद दोबारा मां बनने पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश

    दलदल में फंसा हाथी शावक, मां रातभर बचाने की कोशिश करती रही… रायगढ़ में फिर गई एक मासूम जान

    रिश्तों में जहर: घरेलू कलह ने पति-पत्नी को पहुंचाया खून-खराबे तक

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.