जांजगीर-चांपा। खरसिया पुलिस ने प्रशिक्षु आईपीएस हर्षित मेहर के नेतृत्व में एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि विजय साहू नामक व्यक्ति अपने घर से सटे गोदाम में अवैध शराब का भंडारण कर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलने के बाद प्रशिक्षु आईपीएस हर्षित मेहर ने चौकी प्रभारी संजय नाग के साथ टीम गठित कर दबिश दी।
PM मोदी का सोशल मीडिया अकाउंट संभालने का सुनहरा अवसर! महिलाओं को करना होगा बस ये काम
टीम ने गोदाम की तलाशी ली, जिसमें 30 पाव देशी मदिरा प्लेन और 30 पॉलिथीन पैकेट में लगभग 60 एमएल महुआ शराब (कुल 7 लीटर 200 मिली) बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 2900 रुपये बताई जा रही है। आरोपी विजय साहू से जब शराब के वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई भी वैध कागजात पेश नहीं कर सका। इसके बाद, विजय साहू के खिलाफ धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
UP विधानसभा में पान-मसाला खाकर विधायक ने थूक दिया, स्पीकर बोले- खुद हाजिर हो जाएं नहीं तो…
इस कार्रवाई में प्रशिक्षु आईपीएस हर्षित मेहर के साथ चौकी प्रभारी संजय नाग, प्रधान महेन्द्र खरे, आरक्षक सत्यनारायण सिदार, प्रीतम कुजुर और महिला आरक्षक सलीमा टोप्पो शामिल थे। खरसिया पुलिस की यह त्वरित कार्रवाई क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा दिया है, और पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।




