Kawardha Latest News: चुनाव में जीती पत्नियां, लेकिन शपथ उनके पतियों ने ले ली। छत्तीसगढ़ का ये अनूठा मामला कवर्धा जिले में सामने आया है। अब इस अजब-गजब शपथ ग्रहण का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इधर मामले को तूल पकड़ता देख जिला पंचायत CEO ने जांच के आदेश दे दिये हैं।
Read Also- साइबर क्राइम के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 म्यूल अकाउंट धारक गिरफ्तार, 2.88 करोड़ की ठगी का खुलासा
Kawardha Latest News: यूं तो संविधान में मंत्री पति, विधायक पति, मुखिया पति, पार्षद पति, पंच पति जैसे कोई पद होते नहीं है, लेकिन ये भी सच है कि पत्नियों के चुनाव जीतने पर पति ही पर्दे के पीछे से काम करते हैं। लेकिन कवर्धा में तो पर्दे के पीछे तो छोड़िये, पंच पतियों ने खुद को ही पंच बना लिया और खुद ही शपथ भी ले ली।
Read Also- 1500 रूपये के लिए दो भाईयों मिलकर युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, सबूत मिटाने जला दी लाश, पुलिस ने ऐसे सुलझाई हत्या की गुत्थी
Kawardha Latest News: अब मामला सामने आने के बाद अधिकारियों के हाथ पांव फूल गये हैं। जानकारी के मुताबिक कबीरधाम जिला के ग्राम पंचायत परसवारा में सचिव की इस लापरवाही पर जांच बैठ गयी है। जानकारी के मुताबिक नवनिर्वाचित सरपंच और पंच के पहले सम्मेलन सह शपथ ग्रहण कार्यक्रम में 6 महिला पंचों के जगह उनके पतियों को शपथ दिलायी गयी।
Read Also- फिर शुरू होगी महतारी वंदन योजना की आवेदन प्रक्रिया, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी जानकारी
चुनाव जीतने के बाद भी 6 महिला पंच पद की शपथ नहीं ले सकी। ये पूरा मामला पंडरिया ब्लॉक के परसवारा पंचायत का है। वीडियो के वायरल होने के बाद मामले को जिला पंचायत सीईओ अजय कुमार त्रिपाठी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा जनपद सीईओ को जांच करने निर्देश दिए है और जांच के बाद जो तथ्य सामने आएगा उसके बाद नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।




