CG NEWS: छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश भर में सुशासन तिहार मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों और शहरी क्षेत्रों में कैम्प लगाकर आम जनता की समस्याओं और शिकायतों का समाधान किया जा रहा है। इसी क्रम में भाटापारा ब्लॉक के ग्राम खपराडीह के निवासी नर्सिंग नेताम ने अनोखी शिकायत दर्ज कराकर सबका ध्यान आकर्षित किया।
Read Also- सुशासन तिहार की आड़ लेकर ओपी चौधरी से फाइनेंस मिनिस्ट्री छिनना चाहता है युवक
CG NEWS: नर्सिंग नेताम ने शिविर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को हटाने की मांग करते हुए आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने आवेदन में लिखा कि छत्तीसगढ़ के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री के चयन से आदिवासी समाज में असंतोष व्याप्त है और लाखों आदिवासी इस फैसले से नाराज हैं। उन्होंने तत्काल आदिवासी मुख्यमंत्री को हटाने की मांग की।

CG NEWS: इस आवेदन को स्वीकार करते हुए पावती भी प्रदान की गई, जिसकी प्रति नर्सिंग नेताम ने सोशल मीडिया पर साझा की है। उनकी इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है और विभिन्न वर्गों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इस विषय पर सरकारी अधिकारियों की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।




