Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका

    June 25, 2026

    मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना

    June 24, 2026

    धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका
    • मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना
    • धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप
    • साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका हाट’ और बायोगैस नीति को मंजूरी
    • छत्तीसगढ़ में मानसून की तूफानी एंट्री: 24 घंटे में 75% प्रदेश भीगा, रायपुर में झमाझम बारिश से मिली राहत
    • धार्मिक नगरी में साध्वी और पालिका अध्यक्ष के बीच तनाव, भक्तों को भड़काने समेत जान से मारने की धमकी का है आरोप  
    • नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात
    • नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, June 26
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ में वक्फ बोर्ड की 400 संपत्तियों पर अवैध कब्जे का खुलासा, रायपुर की 78 संपत्तियां चिह्नित

    छत्तीसगढ़ में वक्फ बोर्ड की 400 संपत्तियों पर अवैध कब्जे का खुलासा, रायपुर की 78 संपत्तियां चिह्नित

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareApril 15, 2025 ब्रेकिंग न्यूज No Comments2 Mins Read
    साय कैबिनेट का बड़ा फैसला: दामाखेड़ा को मिली नई पहचान
    साय कैबिनेट का बड़ा फैसला: दामाखेड़ा को मिली नई पहचान

    रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड की करीब 500 करोड़ रुपए की संपत्तियों में से 400 से अधिक संपत्तियों पर अवैध कब्जे का बड़ा खुलासा हुआ है। इनमें रायपुर जिले की 78 संपत्तियां शामिल हैं, जहां किराएदारों ने फर्जी रजिस्ट्री कर खुद को मालिक घोषित कर लिया है। राजधानी के पॉश इलाकों – मालवीय रोड और हलवाई लाइन की 40 दुकानों पर भी वक्फ बोर्ड ने अवैध कब्जे का दावा किया है। इन दुकानों के व्यापारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है, जिससे व्यापारिक जगत में हड़कंप मच गया है।

    Read Also-  रायपुर रेलवे स्टेशन पर चाकूबाजी, युवक की हालत गंभीर, वारदात के बाद से आरोपी फरार

    वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने जानकारी दी कि प्रारंभिक जांच में पूरे प्रदेश में 400 से अधिक वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जा पाए गए हैं। इनमें बिलासपुर की 123, रायपुर की 78 और दुर्ग जिले की सबसे कम संपत्तियां शामिल हैं। उन्होंने बताया कि फर्जी रजिस्ट्री कर बेची गई संपत्तियों को शून्य करने के लिए जिलों के कलेक्टरों को पत्र भेजे गए हैं। साथ ही, जिन मुतवल्लियों ने संपत्तियों की अवैध बिक्री की है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई है।

    Read Also-  राजधानी के अस्पताल में लगी आग, मचा हड़कंप, डिप्टी CM खुद मौके पर पहुंचे

    वक्फ की संपत्ति को बेचा नहीं जा सकता, केवल किराए पर दिया जा सकता है। इसके बावजूद पूर्व मुतवल्लियों द्वारा संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री कर बेचने का मामला सामने आया है। इन सभी संपत्तियों को पुनः वक्फ बोर्ड के नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

    Read Also-  सेंट्रल यूनिवर्सिटी के हिन्दू छात्रों का आरोप: ईद के दिन जबरदस्ती पढ़ाया गया नमाज, पुलिस ने दर्ज की शिकायत

    मालवीय रोड और हलवाई लाइन की दुकानों को लेकर वक्फ बोर्ड का दावा है कि व्यापारी पहले किराएदार थे, लेकिन उन्होंने फर्जी दस्तावेजों के जरिए मालिकाना हक प्राप्त कर लिया। अब इन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। व्यापारी भी पुराने दस्तावेजों के साथ जवाब देने में जुटे हैं। संभावना जताई जा रही है कि मामला वक्फ ट्रिब्यूनल और न्यायालय तक पहुंचेगा, क्योंकि कुछ व्यापारियों ने पहले ही अदालत की शरण ले ली है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh hindi news chhattisgarh latest news chhattisgarh news chhattisgarh news today chhattisgarh today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका हाट’ और बायोगैस नीति को मंजूरी

    घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, पूरे गांव में दहशत; रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना

    राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.