लखनऊ: यूपी के लखनऊ से बड़ी खबर सामने आई है। यहां लोकबंधु अस्पताल में आग लग गई है, जिसके बाद हर तरफ धुआं ही धुआं फैल गया। ये आग दूसरे तल पर लगी, जिसके बाद DCP साउथ, DCP पूर्वी समेत फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
छत्तीसगढ़ में मोदी की एक और गारंटी हुई पूरी : प्रदेश की 1460 ग्राम पंचायतों में पंचायत दिवस से शुरू होगी नगद भुगतान
सीएम योगी ने लिया संज्ञान
इस घटना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान में लिया और फोन पर अधिकारियों से पूरी घटना की जानकारी ली। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर मौजूद रही। खबर ये भी सामने आई कि मौके पर गंभीर रोगियों को दूसरे सेंटर में ले जाया जाएगा। फिलहाल जान-माल का कोई खतरा नहीं है।
हिट एंड रन का मामला : तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने दंपत्ति को रौंदा, जान पर खेलकर जीएसटी अधिकारी ने चालक को पकड़ा, इलाज जारी
आग पर काबू पाया गया
मिली जानकारी के मुताबिक, आग बुझ गई है और किसी मरीज को कोई नुकसान नहीं हुआ है। भर्ती मरीजों को शिफ्ट कर दिया गया है। आग से कोई जन हानि नहीं हुई है। कूलिंग का काम किया जा रहा है।




