रायगढ़। जिले के मातृ शिशु अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में कई बार सांप निकल चुके हैं…इसके चलते एमसीएच में गर्भवती महिलाओं का प्रसव तक बंद कर दिया गया है। गर्भवती महिलाओं को अब मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा जा रहा है। दरअसल, मेडिकल कॉलेज के आगे MCH है जो पहाड़ और जंगल के किनारे बना है। ऐसे में यहां आए दिन सांप निकल रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से सपोले (सांप के बच्चे) भी देखे जा रहे थे।
ऑपरेशन थिएटर में सांप : MCH में महिलाओं का प्रसव बंद, दहशत में स्टॉफ
सांप को निकलते देख यहां काम करने वाली नर्सेस अब डर में अपनी ड्यूटी कर रही हैं। हर पल आजू-बाजू इन्हें देखना पड़ता है कि कहीं कोई सांप तो नहीं निकल आया। OT रूम और उसके आसपास सांप के बच्चे निकल रहे हैं, नर्सों में सांप का खौफ साफ देखा जा सकता है…इस वजह से यहां जितने वॉश बेसिन, पाइप लाइन वाले बाकी जो भी छेद हैं उन्हें ढंक दिया गया है। साथ ही खिड़कियों को भी बंद रखा जा रहा है।




