रायगढ़। जिले से एक युवती के साथ गैंग रेप की घटना सामने आई है। डैम से नहाकर लौट रही किशोरी को उसके घर के पड़ोस में रहने वाले चार युवकों ने अपने हवास का शिकार बनाया है। इसमें दो नाबालिग हैं। किशोरी और उसके परिजनों की शिकायत के बाद उन चारों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार; मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पीड़ित किशोरी शाम को पचधारी डैम से नहाकर लौट रही थी। इसी दरमियान उसके पड़ोस में रहने वाले 4 युवक पुल के पास उसे मिले और घर की तरफ जाने की बात कहकर उसे छोड़ने की बात कही। किशोरी उनके इरादे को भांप नहीं पाई और उनके साथ उनके पिकअप में बैठ गई।
पीड़िता के अनुसार: चारों उसे घर लेकर जाने के बजाय एक सुनसान जगह पर ले गए। यहां किशोरी ने जब अनजान जगह लाने की बात कही तो उसे डराया धमकाया। फिर लड़की के साथ चारों ने दुह्कर्म किया। घटना के बाद जब किशोरी घर पहुंची तो उसके फटे हुए कपड़े देखकर उसकी नानी ने सवाल जवाब किया तो किशोरी ने रोते-बिलखते हुए अपनी नानी को घटना की जानकारी दी।
अगली सुबह पीड़िता अपने परिजनों के साथ कोतवाली थाना पहुंची और अपने साथ हुए अनाचार की जानकारी पुलिस को भी दी, जिसकी बाद पुलिस ने बिना समय गंवाए चारों को हिरासत में लिया है और आज सभी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा।




