दुर्ग। डिप्टी कलेक्टर की पहचान का झांसा देकर एक युवती से एक लाख रुपए वसूलने का प्रयास करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके पूर्व प्रेमी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, एक निजी कॉलेज की छात्रा ने अंजोरा चौकी में शिकायत दर्ज कराई कि उसका पूर्व प्रेमी वैभव भारती ब्रेकअप के बाद उसे सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेज रहा था। परेशान होकर युवती ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। बीती रात वह कॉलेज के बाहर दोस्तों के साथ खड़ी थी, तभी डिप्टी कलेक्टर की नेम प्लेट लगी कार वहां आकर रुकी। कार से वैभव और उसका साथी प्रियम जैन उतरे और युवती से एक लाख रुपए की मांग करने लगे। रकम न देने पर उन्होंने उसके पुराने संबंधों को उजागर करने और जान से मारने की धमकी दी।
सौम्या, रानू और बिश्नोई समेत 6 की आज होगी रिहाई, कल शाम दरवाजे से लौटे थे कोल मामले के ये आरोपी
घबराई छात्रा ने तुरंत अंजोरा चौकी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने नाकेबंदी कर दोनों आरोपियों को कार समेत धर दबोचा। कार किराए की थी और उस पर फर्जी नेम प्लेट लगी थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ extortion, धमकी और IT एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।




