कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा में एक भाजपा नेत्री ने सरेराह एक किसान को पीट दिया। उसे गंदी-गंदी गलियां दी। फिर कुछ युवकों की मदद से उसे पुलिस थाना भी ले गई।
बताया जा रहा है कि किसान अपनी बैल लेकर किसी से फोन में बात करते हुए जा रहा था। इस दौरान भाजपा नेत्री अपने कार में वहां से गुजर रही थी। इत्तफाक ये हुआ कि जिस समय नेत्री वहां से गुजर रही थी। उसी दौरान किसान ने फोन में किसी को गलियां दी और नेत्री उसे अपने पर ले बैठी। फिर क्या था, भाजपा नेत्री ने उसे जलील करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और गलियां देते हुए पीटने लगी।
नेत्री इतने गुस्से में आ गई कि वह किसान को लेकर उसके मरने पर भी कोई फर्क नहीं पड़ने की बाते कहने लगी। भाजपा नेत्री का नाम ज्योति महंत बताया जा रहा है। वहीं किसान बरेडिमुड़ा ग्राम पंचायत का रहने वाला है। किसान और भाजपा नेत्री के बीच हुए इस तनाव का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।




