नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच शुक्रवार को फोन पर अहम बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष की ताजा स्थिति पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने इस संवाद की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा करते हुए क्षेत्र में शांति की तत्काल बहाली की अपील की।
लिवर सिरोसिस से जूझ रहीं एक्ट्रेस सना मकबूल, जानें कैसे फिट इंसान भी बन सकता है इस जानलेवा बीमारी का शिकार
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा, “मुझे इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का फोन आया। उन्होंने मुझे मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी। मैंने भारत की चिंताओं को साझा किया और क्षेत्र में शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली की आवश्यकता पर जोर दिया।”
इजरायली हमले में ईरान के 78 लोगों की मौत
इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू का यह कॉल ऐसे समय में आया जब शुक्रवार को इजरायल ने ईरान के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान चलाया। इस हमले में ईरान की परमाणु सुविधाओं, मिसाइल निर्माण स्थलों और सैन्य कमांड केंद्रों को निशाना बनाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले में अब तक 78 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
टाटा समूह चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन का भावुक पत्र: “12 जून को बताया टाटा के इतिहास का काला दिन”
इजरायल ने इस सैन्य कार्रवाई को ‘ऑपरेशन राइजिंग लायन’ नाम दिया है। प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने इसे देश के इतिहास का “निर्णायक पल” बताया है। उन्होंने कहा कि इस हमले में ईरान के परमाणु कार्यक्रम के मुख्य केंद्रों को निशाना बनाया गया है, जो इजरायल की सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा बनते जा रहे थे।




