Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, April 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » IND vs ENG 1st Test: दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले ऋषभ पंत को ICC ने लगाई फटकार, जानिए पूरा मामला

    IND vs ENG 1st Test: दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले ऋषभ पंत को ICC ने लगाई फटकार, जानिए पूरा मामला

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 24, 2025 खेल No Comments3 Mins Read
    IND vs ENG 1st Test
    IND vs ENG 1st Test

    IND vs ENG 1st Test: लीड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दोनों पारियों में शतक जड़ा। उनकी बल्लेबाजी ने न सिर्फ भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, बल्कि इंग्लैंड के गेंदबाजों की रणनीति को भी चुनौती दी। हालांकि, उनके आक्रामक तेवर सिर्फ बल्ले तक सीमित नहीं रहे एक विवादित घटना के चलते उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की चेतावनी और अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ा है।

    Read Also-  सांसद प्रिया और क्रिकेटर रिंकू की शादी टली: पिता तूफानी सरोज बोले- भावी दामाद 2-3 महीने क्रिकेट में व्यस्त

    क्या है पूरा मामला?
    IND vs ENG 1st Test:  मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान, जब बेन स्टोक्स और हैरी ब्रूक क्रीज़ पर मौजूद थे, तब 61वें ओवर में गेंद की स्थिति पर सवाल उठा। उपकप्तान ऋषभ पंत ने अंपायर से आग्रह किया कि गेंद की स्थिति की दोबारा जांच की जाए और उसे बदला जाए। अंपायरों ने गेंद को बदलने से इनकार कर दिया। इस फैसले से नाखुश पंत ने गेंद को जोर से ज़मीन पर फेंक दिया।

    इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और इसे खेल भावना के खिलाफ माना गया। मैदान पर मौजूद अंपायर क्रिस गैफनी और पॉल रीफेल के अलावा तीसरे अंपायर शारफुद्दौला इब्ने शाहिद और चौथे अंपायर माइक बर्न्स ने इस पर रिपोर्ट दर्ज की।

    Read Also-  विराट कोहली ने कहा टेस्ट क्रिकेट को अलविदा, पीछे छोड़े पांच ऐसे रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ना बेहद मुश्किल

    ICC ने सुनाई सजा
    ICC ने पंत पर लेवल 1 के तहत आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 का उल्लंघन करने का आरोप लगाया, जो कि अंपायर के फैसले पर असहमति या अनुचित व्यवहार से संबंधित है। चूंकि यह 24 महीनों के भीतर पंत का पहला उल्लंघन था, इसलिए उन्हें आधिकारिक फटकार के साथ एक डिमेरिट अंक दिया गया।

    लेवल 1 के उल्लंघन के लिए अधिकतम सजा मैच फीस का 50% जुर्माना और दो डिमेरिट अंक हो सकती है, लेकिन पंत ने अपनी गलती स्वीकार कर ली, जिससे कोई विस्तृत अनुशासनात्मक सुनवाई नहीं हुई।

    Read Also-  रायपुर में खेला जाएगा IND vs SA के बीच वनडे इंटरनेशनल मैच, BCCI ने जारी किया शेड्यूल

    आज मैच का निर्णायक दिन
    IND vs ENG 1st Test:  भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। पांचवें और अंतिम दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 350 रन की ज़रूरत है, वहीं भारत को 10 विकेट चटकाने होंगे। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जबरदस्त लय में हैं, लेकिन जीत की राह आसान नहीं होगी। अन्य गेंदबाजों को भी कंधे से कंधा मिलाकर प्रदर्शन करना होगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    ind vs eng ind vs eng 1st test ind vs eng 1st test 2025 ind vs eng 1st test highlights india vs england 1st test
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    छत्तीसगढ़ के युवाओं ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते 12 पदक, सीएम साय ने दी बधाई

    गणेश शंकर मिश्रा बनाए गए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    Big Breaking: बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मौके पर सुरक्षा एजेंसियां तैनात

    CG Transfer Breaking: राज्य शासन ने 16 ASP अधिकारियों का प्रमोशन के साथ की नियुक्ति, जाने किन्हें कहा मिली पोस्टिंग

    सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो माओवादी ढेर, हथियार-गोला बारूद बरामद

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.