अभनपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्राम हसदा स्थित प्राथमिक शाला में आयोजित योग कार्यक्रम में आपत्तिजनक गीत पर बच्चों से योगाभ्यास कराए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। वायरल वीडियो में शिक्षक और बच्चे “जीना है ता पीना है, चौबीस इंच के सीने है” जैसे फिल्मी गीत पर योग करते नजर आ रहे हैं, जिसे लेकर शिक्षा जगत की गरिमा और विद्यालय के अनुशासन पर सवाल उठने लगे हैं।
Read Also- ग्राम पंचायत नीलावाया में लाखों के गबन का खुलासा, तत्कालीन सरपंच-सचिव गिरफ्तार
इस घटना पर कड़ा ऐतराज जताते हुए युवा कांग्रेस अभनपुर ने सोमवार को अनुविभागीय दंडाधिकारी के नाम तहसीलदार रामप्रसाद बघेल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में युवा कांग्रेस ने संबंधित शिक्षकों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र उचित कदम नहीं उठाया गया तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन करेगा।
Read Also- रेल यात्रियों को झटका: एक जुलाई से बढ़ेगा किराया, AC- एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर होगा महंगा
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि विद्यालयों में इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों के नैतिक विकास पर नकारात्मक प्रभाव डालती हैं। ऐसे कृत्य शिक्षक की जिम्मेदारी और आचरण पर प्रश्नचिह्न लगाते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में अनुशासन और मर्यादा बनाए रखना शिक्षकों का कर्तव्य है, लेकिन इस घटना से उनकी उदासीनता और गैर-जिम्मेदाराना रवैये की झलक मिलती है।




