Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, May 1
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ के प्रख्यात हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे का निधन

    छत्तीसगढ़ के प्रख्यात हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे का निधन

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 26, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    प्रख्यात हास्य कवि पद्मश्री सुरेंद्र दुबे का निधन
    प्रख्यात हास्य कवि पद्मश्री सुरेंद्र दुबे का निधन

    रायपुर। छत्तीसगढ़ की माटी से जन्मे, देश-विदेश में अपनी हास्य कविताओं से लोगों को हँसी की सौगात देने वाले प्रसिद्ध कवि पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे का आज निधन हो गया। उन्होंने रायपुर स्थित ACI अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया।

    उनके निधन की खबर से साहित्य जगत, विशेषकर हिंदी हास्य कविता की दुनिया में शोक की लहर फैल गई है। उनके अंतिम दर्शन के लिए प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी और रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह ACI अस्पताल पहुँचे और श्रद्धांजलि अर्पित की।

    Read Also-  मेकाहारा अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था फेल: हफ्तेभर में हुई दूसरी चोरी, महिला मरीज का पर्स गार्ड ने उड़ाया, CCTV में कैद हुई वारदात

    एक बहुआयामी साहित्यिक व्यक्तित्व
    डॉ. सुरेन्द्र दुबे का जन्म 8 जनवरी 1953 को छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में हुआ था। वे न केवल एक प्रसिद्ध कवि थे, बल्कि एक ओजस्वी मंचीय वक्ता, लेखक और प्रेरक व्यक्तित्व भी थे। उनकी हास्य कविताएँ आम जनमानस से जुड़ी होती थीं और सामाजिक विडंबनाओं को हास्य के माध्यम से प्रभावी ढंग से उजागर करती थीं।

    उन्होंने अब तक पाँच प्रमुख पुस्तकें लिखी हैं और देश के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी कविता पाठ कर हिंदी साहित्य का परचम लहराया। टीवी चैनलों के कई कवि सम्मेलनों में वे वर्षों तक एक चर्चित चेहरा बने रहे।

    Read Also-  20 लाख दो वरना बेटी गायब कर देंगे… पूर्व विधायक को अज्ञात कॉल से मिली धमकी, अलर्ट मोड में पुलिस

    सम्मान और उपलब्धियाँ
    डॉ. दुबे को 2010 में भारत सरकार ने पद्मश्री सम्मान से नवाजा था। इससे पूर्व 2008 में ‘काका हाथरसी हास्य रत्न पुरस्कार’, और 2012 में ‘पं. सुंदरलाल शर्मा सम्मान’, ‘अट्टहास सम्मान’ जैसे अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कारों से उन्हें सम्मानित किया गया। अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में आयोजित एक समारोह में उन्हें 2019 में ‘हास्य शिरोमणि सम्मान’ भी प्रदान किया गया, जो उनके अंतरराष्ट्रीय ख्याति का प्रमाण है। डॉ. दुबे की रचनात्मक गहराई और सामाजिक दृष्टिकोण पर आधारित काव्यशैली को मान्यता देते हुए, देश के तीन विश्वविद्यालयों ने उनकी रचनाओं पर पीएचडी की उपाधियाँ भी प्रदान की हैं  जो उनकी साहित्यिक और शैक्षणिक उत्कृष्टता को रेखांकित करता है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    dr. surendra dubey passed away hasya kavi surendra dubey kavi padma shri surendra dubey padma shri surendra dubey surendra dubey
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    रायपुर–बिलासपुर हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक ने बस को मारी जोरदार टक्कर, 4 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.