Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक

    June 22, 2026

    घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, पूरे गांव में दहशत; रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना

    June 22, 2026

    रायपुर में युवक की बेरहमी से हत्या, सिर और चेहरा कुचलकर शव सुनसान इलाके में फेंका

    June 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक
    • घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, पूरे गांव में दहशत; रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना
    • रायपुर में युवक की बेरहमी से हत्या, सिर और चेहरा कुचलकर शव सुनसान इलाके में फेंका
    • सूनी गोद भरने के लिए एक माह के मासूम का अपहरण, तंत्र-मंत्र से इलाज का दिया झांसा
    • राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर
    • आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं
    • दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, June 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » तिरुवल्लूर में डीजल से भरी मालगाड़ी में भीषण आग, कई ट्रेनें रद्द

    तिरुवल्लूर में डीजल से भरी मालगाड़ी में भीषण आग, कई ट्रेनें रद्द

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 13, 2025Updated:July 13, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    तिरुवल्लूर में डीजल से भरी मालगाड़ी में भीषण आग

    चेन्नई। तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले के पास आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब डीजल ले जा रही एक मालगाड़ी में भीषण आग लग गई। हादसा इतना गंभीर था कि आग की लपटें आसमान तक पहुंच गईं और दूर-दूर तक काला धुआं दिखाई देने लगा। आग की चपेट में मालगाड़ी के चार डिब्बे आ गए, जिससे रेलवे ट्रैफिक पर व्यापक असर पड़ा है।

    रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह मालगाड़ी मनाली से तिरुपति जा रही थी और उसमें डीजल से भरे टैंकर लदे हुए थे। आग लगने के बाद ट्रेन को तत्काल रोक दिया गया और बाकी डिब्बों को आग लगे डिब्बों से अलग कर दिया गया।

    Read Also-   राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए किए चार नामित सदस्य नियुक्त, कसाब को फांसी दिलाने वाले उज्ज्वल निकम भी शामिल

    दमकलकर्मी मौके पर तैनात
    घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। घटना के कारण चेन्नई से आने-जाने वाली ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

    ट्रेन सेवाओं पर असर, कई ट्रेनें रद्द
    दक्षिण रेलवे ने इस हादसे को देखते हुए अलर्ट जारी किया है और ओवरहेड बिजली आपूर्ति को एहतियातन बंद कर दिया गया है। इसके चलते आज चेन्नई सेंट्रल से चलने वाली कई प्रमुख ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इनमें शामिल हैं:

    • ट्रेन संख्या 20607: चेन्नई सेंट्रल – मैसूर वंदे भारत एक्सप्रेस
    • ट्रेन संख्या 12007: चेन्नई सेंट्रल – मैसूर शताब्दी एक्सप्रेस
    • ट्रेन संख्या 12675: चेन्नई सेंट्रल – कोयंबटूर कोवई सुपरफास्ट एक्सप्रेस
    • ट्रेन संख्या 12243: चेन्नई सेंट्रल – कोयंबटूर शताब्दी एक्सप्रेस
    • ट्रेन संख्या 16057: चेन्नई सेंट्रल – तिरुपति सप्तगिरि एक्सप्रेस
    • ट्रेन संख्या 22625: चेन्नई सेंट्रल – बेंगलुरु डबल डेकर एक्सप्रेस
    • ट्रेन संख्या 12639: चेन्नई सेंट्रल – बेंगलुरु वृंदावन सुपरफास्ट एक्सप्रेस
    • ट्रेन संख्या 16003: चेन्नई सेंट्रल – नागरसोल एक्सप्रेस

    Read Also-   बलरामपुर धर्मांतरण मामला : छांगुर बाबा की गिरफ्तारी के बाद सीएम योगी का बड़ा बयान


    जांच के आदेश

    फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। रेलवे और दमकल विभाग की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं और राहत व बचाव कार्य तेजी से चल रहा है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    diesel-laden goods train goods train diesel fire goods train fire massive fire on diesel-laden goods train in tamil nadu tamilnadu goods train fire
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.