Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    May 9, 2026

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    May 8, 2026

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना
    • युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, May 10
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » आपराधिक गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई: 18 मामलों में लिप्त आरोपी NSA के तहत भेजा गया जेल

    आपराधिक गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई: 18 मामलों में लिप्त आरोपी NSA के तहत भेजा गया जेल

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 30, 2025 दुर्ग संभाग No Comments2 Mins Read
    आपराधिक गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई: 18 मामलों में लिप्त आरोपी NSA के तहत भेजा गया जेल

    दुर्ग। जिले में अपराध और दहशत फैलाने वाले कुख्यात बदमाश संगीत मधुकर उर्फ टेटे पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने उसे राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत तीन महीने के लिए जेल भेजने का आदेश दिया। पुरानी भिलाई के पथर्रा वार्ड क्रमांक-05 का 28 वर्षीय यह आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था और इलाके में दहशत का माहौल बनाए हुए था।

    लगातार अपराधों में शामिल
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी वर्ष 2015 से लगातार अपराधों में संलिप्त रहा है। उस पर अब तक कुल 18 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें 11 मामले मारपीट और जान से मारने की धमकी से जुड़े हैं, जबकि 7 मामले पशु तस्करी के हैं।

    Read Also-  DJ संचालकों ने घेरा डिप्टी सीएम का बंगला: हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन की सख्ती, संचालक बोले– तय प्रक्रिया से ही मिले अनुमति

    गवाही देने से डरते थे लोग
    पुलिस की रिपोर्ट में बताया गया कि टेटे लोगों को रोककर उनसे दादागिरी करता और धारदार हथियारों से हमला करने से भी नहीं हिचकता था। उसकी खौफनाक छवि और दबंगई के कारण लोग उसके खिलाफ गवाही देने से कतराते थे। यही वजह थी कि उसके खिलाफ दर्ज मामलों में न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित होती रही।

    कानून-व्यवस्था के लिए खतरा
    एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि आरोपी की आपराधिक गतिविधियां कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा बन चुकी थीं। इसी आधार पर एसएसपी ने जुलाई 2025 में जिला दंडाधिकारी को रासुका के तहत कार्रवाई की अनुशंसा की थी। कलेक्टर ने 28 अगस्त को आदेश जारी किया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

    Read Also-  मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में समिति पर लगाए गंभीर आरोप

    क्या है रासुका?
    राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) वर्ष 1980 से लागू है। इस कानून के तहत ऐसे व्यक्तियों को हिरासत में लिया जा सकता है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा, शांति और लोक व्यवस्था के लिए खतरा पैदा करते हों। इसकी सबसे सख्त विशेषता यह है कि आरोपी को बिना आरोप तय किए अधिकतम 12 महीने तक जेल में रखा जा सकता है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    जनता ने निभाई जिम्मेदारी, पुलिस ने टाली ड्यूटी: मासूम के मामले में दो निलंबित

    अफीम की खेती का मामला: NCB की एंट्री, भाजपा नेता विनायक ताम्रकर गिरफ्तार

    अफीम कांड में पुलिस की कार्यवाही के बीच मौके पर पहुंचे भूपेश बघेल, भीड़ और पुलिस में झूमाझटकी

    दुर्ग में अफीम की खेती का खुलासा, खेत में मिली फसल; भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष पर आरोप

    CG NEWS: ऑर्डर लेट हुआ तो भड़क गया ग्राहक, डोमिनोज आउटलेट में तोड़फोड़…

    वैशाली नगर में अनूठी पहल: विधायक रिकेश सेन दिलाएंगे बेटियों को ‘सेलिब्रिटी ब्राइडल लुक’, सिर्फ 1 रुपये में मिलेगा मेकअप

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.