महासमुंद। पिछले साल घोड़ारी तालाब में मिले युवक के शव की पहेली आखिरकार सुलझ गई। महासमुंद पुलिस ने हत्या में शामिल मृतक की प्रेमिका और उसके पूर्व प्रेमी समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले को अंजाम तक पहुँचाया। जांच में खुलासा हुआ कि हत्या रायपुर में की गई और शव को महासमुंद के तालाब में फेंका गया।
पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर 2024 को घोड़ारी तालाब के पास युवक का शव तैरते हुए मिला था। मामले की जांच के दौरान पता चला कि रायपुर के थाना खम्हारडीह में युवक आकाश सिंह (रायपुर निवासी) की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज थी। कॉल डिटेल्स और अन्य सबूतों ने पुलिस को हत्या के नेटवर्क तक पहुँचाया।
Read Also- पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से वसूले लाखों, पैसे मांगने पर करवा दी हत्या
जांच में सामने आया कि आकाश का लवली नाम की युवती के साथ प्रेम संबंध था। लवली को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने खुलासा किया कि उसके पूर्व प्रेमी अभिनव सिंग, पिता अभिलाख सिंग और भाई गौरव व वीरू ने मिलकर आकाश की हत्या की।
पुलिस के मुताबिक, लवली पहले से ही अभिनव सिंग के साथ रिलेशन में थी। जब आकाश और लवली साथ भाग गए, तो अभिनव और उसके परिवार ने बदला लेने का खौफनाक प्लान तैयार किया। 25 सितंबर 2024 को लवली के पिता ने दोनों को अभिनव के घर बुलाया, जहां विवाद के दौरान आकाश को पीट-पीट कर मार डाला गया और शव को घोड़ारी तालाब में फेंक दिया गया।
Read Also- 36 घंटे में सुलझा गैंगरेप कांड: आदिवासी युवती से सुनसान जगह पर किया दुष्कर्म, तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
महासमुंद पुलिस ने इस मामले में लवली सिंग, अभिनव सिंग, अभिलाख सिंग, गौरव और वीरू को गिरफ्तार कर लिया है। शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने हत्या और साक्ष्य छिपाने समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।




