बिलासपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने शुक्रवार सुबह आदिम जाति कल्याण विभाग के एक बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी बाबू मनोज तोंडेकर पर आरोप है कि उसने अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन राशि जारी करने के बदले 10 हजार रुपए की मांग की।
शिकायत मिलने के तुरंत बाद एसीबी ने आरोपी के खिलाफ ट्रैप ऑपरेशन चलाया। जैसे ही बाबू ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम ली, टीम ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया। एसीबी ने रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली है।
फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई और सरकारी तंत्र में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।




