Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, April 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » खालिस्तानी संगठन ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ ने दिलजीत दोसांझ को दी धमकी, अमिताभ बच्चन के पैर छूने पर भड़के अलगाववादी

    खालिस्तानी संगठन ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ ने दिलजीत दोसांझ को दी धमकी, अमिताभ बच्चन के पैर छूने पर भड़के अलगाववादी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 29, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    खालिस्तानी संगठन ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ ने दिलजीत दोसांझ को दी धमकी, अमिताभ बच्चन के पैर छूने पर भड़के अलगाववादी

    एंटरटेनमेंट डेस्क। पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ को खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) की ओर से धमकी मिली है। संगठन ने दावा किया है कि वह 1 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया में होने वाले दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को बंद करवाएगा। यह विवाद उस घटना के बाद शुरू हुआ, जब दिलजीत दोसांझ ने टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के पैर छुए थे।

    सिख्स फॉर जस्टिस ने दिलजीत पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अमिताभ बच्चन के पैर छूकर 1984 सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों, विधवाओं और अनाथों का अपमान किया है। संगठन का कहना है कि अमिताभ बच्चन ने 31 अक्टूबर 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हिंसा फैलाने में भूमिका निभाई थी।

    Read Also-  भोजपुरी सुपरस्टार Pawan Singh को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दी Y कैटेगरी सुरक्षा, CRPF कमांडो रहेंगे साथ

    SFJ ने अपने बयान में कहा, अमिताभ बच्चन ने 1984 के नरसंहार के दौरान ‘खून का बदला खून’ का नारा लगाकर भीड़ को उकसाया था। ऐसे में दिलजीत दोसांझ द्वारा उनके पैर छूना अज्ञानता नहीं, बल्कि विश्वासघात है।” संगठन ने आगे कहा कि “जिन सिखों को जिंदा जला दिया गया, जिन महिलाओं के साथ अत्याचार हुआ, जिन बच्चों का कत्ल किया गया, उनकी राख अभी ठंडी नहीं हुई है। कोई भी सच्चा सिख 1 नवंबर, स्मृति दिवस के दिन कोई उत्सव या कार्यक्रम नहीं मना सकता।

    इस धमकी के बाद ऑस्ट्रेलिया में होने वाले दिलजीत दोसांझ के शो को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है। हालांकि, अब तक दिलजीत दोसांझ या उनकी टीम की ओर से इस पूरे विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

    साल 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद देशभर में सिख विरोधी दंगे भड़के थे, जिनमें हजारों सिखों की हत्या हुई थी। अब उसी पुराने घाव को एक बार फिर SFJ ने ताजा कर दिया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    diljit dosanjh diljit dosanjh khalistani threat diljit dosanjh sfj is diljit dosanjh a khalistani? sikh for justice sikh for justice threat sikhs for justice
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    WhatsApp होगा ‘Premium’: पैसे देकर मिलेंगे धांसू स्टिकर्स और एक्स्ट्रा फीचर्स!

    “कोर्ट में खुला शराब स्कैम का ब्लूप्रिंट: 3,074 करोड़ के आबकारी घोटाले में चैतन्य बघेल पर आठवां चार्जशीट, सिंडिकेट से निवेश तक पूरी चेन उजागर”

    महादेव सट्टा मामले में ED का सबसे बड़ा एक्शन, 91.82 करोड़ की संपत्ति अटैच

    IPHL की उपलब्धि, स्वास्थ्य प्रणाली की कसौटी: रायपुर प्रयोगशाला ने हासिल किया NQAS प्रमाणन

    नक्सल अभियान के साये में बर्बरता: कांकेर में आदिवासी युवक से अमानवीय मारपीट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.