Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, June 6
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » CGPSC भर्ती घोटाले पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 37 चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगी नियुक्ति, राज्य सरकार की याचिका की खारिज

    CGPSC भर्ती घोटाले पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 37 चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगी नियुक्ति, राज्य सरकार की याचिका की खारिज

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 6, 2025 बिलासपुर संभाग No Comments3 Mins Read

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) 2021-22 भर्ती घोटाले से जुड़ा मामला अब अपने निर्णायक चरण पर पहुंच गया है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने राज्य सरकार की याचिका को खारिज करते हुए 37 चयनित अभ्यर्थियों के पक्ष में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिन उम्मीदवारों के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अब तक चार्जशीट दाखिल नहीं की है, उन्हें तुरंत नियुक्ति (ज्वाइनिंग) दी जाए।

    यह सुनवाई मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति बी.डी. गुरु की डिवीजन बेंच में हुई। राज्य सरकार ने हाईकोर्ट की सिंगल बेंच के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें पहले ही इन 37 अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने का निर्देश दिया गया था। हालांकि, डिवीजन बेंच ने सरकार की अपील को अस्वीकार करते हुए सिंगल बेंच के फैसले को बरकरार रखा।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ में 5 हजार से अधिक आरक्षक पदों पर भर्ती: 17 से 19 नवंबर तक इन आठ जिलों में होगा ट्रेड टेस्ट

    क्या है मामला?
    CGPSC ने वर्ष 2021-22 में विभिन्न विभागों के सरकारी पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद चयन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और फर्जीवाड़े के आरोप सामने आए। इसके बाद राज्य सरकार ने मामले की जांच सीबीआई (CBI) को सौंपी। जांच के दौरान कुछ अभ्यर्थियों पर संदेह जताया गया और कुछ के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई। वहीं, जिन पर कोई आपराधिक मामला या चार्जशीट नहीं थी, उनकी नियुक्ति रोक दी गई थी।

    अभ्यर्थियों की दलील
    लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहे चयनित अभ्यर्थियों जिनमें अमित कुमार सहित कुल 37 उम्मीदवार शामिल हैं, ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने दलील दी कि बिना किसी ठोस आरोप या चार्जशीट के सिर्फ जांच के नाम पर उनकी ज्वाइनिंग रोकना पूरी तरह अनुचित और अन्यायपूर्ण है।

    Read Also-   धान कटाई के दौरान खेत से मिला नर कंकाल, इलाके में फैली सनसनी

    अदालत का निर्णय
    सिंगल बेंच ने अभ्यर्थियों के पक्ष में फैसला देते हुए कहा था कि जब तक किसी अभ्यर्थी के खिलाफ आपराधिक चार्जशीट दाखिल नहीं होती, तब तक उसकी नियुक्ति रोकी नहीं जा सकती। सरकार ने इस आदेश को चुनौती दी, लेकिन डिवीजन बेंच ने भी स्पष्ट कहा कि, केवल जांच लंबित होने के आधार पर अभ्यर्थियों को नियुक्ति से वंचित रखना न्यायोचित नहीं है।

    अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत
    इस फैसले के साथ ही उन 37 चयनित अभ्यर्थियों के लिए राहत का रास्ता साफ हो गया है, जो करीब दो वर्षों से अपनी नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे थे। यह निर्णय न केवल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी जीत है, बल्कि इसे न्यायपालिका की निष्पक्षता और प्रशासनिक पारदर्शिता का प्रतीक भी माना जा रहा है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bilaspur highcourt news cg high court latest news cg high court news cg high court news in hindi cg Highcourt CG Highcourt News
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मातृत्व अधिकार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: गर्भपात के बाद दोबारा मां बनने पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश

    दलदल में फंसा हाथी शावक, मां रातभर बचाने की कोशिश करती रही… रायगढ़ में फिर गई एक मासूम जान

    रिश्तों में जहर: घरेलू कलह ने पति-पत्नी को पहुंचाया खून-खराबे तक

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    होली के नाम पर कुत्ते के साथ क्रूरता, वीडियो वायरल; दो युवक गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.