Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, June 4
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » चलती ई-रिक्शा में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, परिजन बोले- एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंची

    चलती ई-रिक्शा में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, परिजन बोले- एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंची

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 20, 2025 बिलासपुर संभाग No Comments2 Mins Read
    चलती ई-रिक्शा में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, परिजन बोले- एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंची

    कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में दिल दहला देने वाली लापरवाही सामने आई है। एम्बुलेंस के देर से पहुंचने के कारण एक गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाते समय चलती ई-रिक्शा में ही बच्चे को जन्म देना पड़ा। गनीमत रही कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

    लेबर पेन बढ़ा, एम्बुलेंस नहीं आई, मजबूरी में ई-रिक्शा का सहारा
    अयोध्यापुरी दर्री निवासी बाबूलाल विश्वकर्मा की पत्नी सीमा विश्वकर्मा को सुबह अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजन तत्काल उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जांच में महिला में खून की भारी कमी सामने आई, जिसके बाद उन्हें तुरंत जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

    परिजनों का आरोप है कि महतारी एक्सप्रेस (102) को बार-बार कॉल किया गया, लेकिन एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंची। इस बीच महिला की स्थिति बिगड़ती चली गई। मजबूरन स्वास्थ्य कर्मियों ने एक ई-रिक्शा मंगवाया और परिजन उसे लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुए।

    Read Also-  सावधान! SIR फ़ॉर्म के नाम पर बढ़ते OTP फ्रॉड को लेकर छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जारी की चेतावनी 

    चलती गाड़ी में गूंजी किलकारी
    जैसे ही ई-रिक्शा बुधवारी इलाके से गुजर रहा था, महिला ने वहीं स्वस्थ बच्चे को जन्म दे दिया। परिजन किसी तरह नवजात और प्रसूता को संभालते हुए जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां गेट पर ही रिक्शा रोककर उन्हें तुरंत भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, दोनों की हालत स्थिर है।

    मितानिन पर भी गंभीर आरोप
    महिला के पति ने दावा किया कि मितानिन स्थिति गंभीर देखकर बीच में ही घर लौट गई और बार-बार बुलाने पर भी अस्पताल नहीं आई। इससे परिजन और भी परेशान हो गए।

    स्वास्थ्य विभाग हरकत में, जांच के आदेश
    जिला स्वास्थ्य अधिकारी एस.एन. केसरी ने कहा कि मामला बेहद गंभीर है। यदि मितानिन या किसी भी स्वास्थ्यकर्मी की लापरवाही पाई जाती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    CG Korba News korba news korba news cg korba news in hindi
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मातृत्व अधिकार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: गर्भपात के बाद दोबारा मां बनने पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश

    दलदल में फंसा हाथी शावक, मां रातभर बचाने की कोशिश करती रही… रायगढ़ में फिर गई एक मासूम जान

    रिश्तों में जहर: घरेलू कलह ने पति-पत्नी को पहुंचाया खून-खराबे तक

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    होली के नाम पर कुत्ते के साथ क्रूरता, वीडियो वायरल; दो युवक गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.