बिलासपुर। रायगढ़-कोतरलिया सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग सिस्टम स्थापित किए जाने के चलते बिलासपुर और रायगढ़ के बीच चलने वाली चार मेमू ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया गया है। यह कार्य 21 नवंबर से 11 दिसंबर तक जारी रहेगा, जिसके कारण इस अवधि में कई ट्रेनों के परिचालन पर प्रभाव पड़ेगा।
रेलवे प्रशासन ने बताया कि चक्रधरनगर ब्लॉक केबिन को चौथी रेललाइन से जोड़ने का कार्य निर्धारित तिथियों में किया जाएगा। निर्माण और तकनीकी कार्यों की वजह से कुछ ट्रेनों को रद्द करने के साथ-साथ कुछ को बीच में ही समाप्त करने का भी निर्णय लिया गया है।
रद्द की गई मेमू ट्रेनों का विवरण
- 68737 रायगढ़–बिलासपुर मेमू: 23 नवंबर से 3 दिसंबर तक रद्द
- 68738 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू: 23 नवंबर से 3 दिसंबर तक रद्द
- 68735 रायगढ़–बिलासपुर मेमू: 23 नवंबर से 3 दिसंबर तक रद्द
- 68736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू: 22 नवंबर से 2 दिसंबर तक रद्द
बीच में समाप्त होने वाली ट्रेनें
- 68861/68862 गोंदिया–झारसुगुड़ा–गोंदिया पैसेंजर: 23 नवंबर से 3 दिसंबर तक बिलासपुर और झारसुगुड़ा के बीच रद्द




