रायपुर। राजधानी रायपुर में ऑनलाइन ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जहां शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर अमृत ट्रेडिंग के संचालक मोहिंदर पाल सिंह खुराना से 28 लाख रुपये की ठगी कर ली गई।
17 July Horoscope: इस राशि के जातकों के लिए जोखिम भरा रहेगा व्यापार, धन उधार देने से पहले सोचें सौ बार
जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात युवती ने पहले मोहिंदर को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और फिर व्हाट्सएप कॉल कर संपर्क साधा। बातचीत के दौरान युवती ने शेयर बाजार में मोटे लाभ का लालच दिया और मोहिंदर को विश्वास में लेकर HDFC बैंक के खाते में 28 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए।
जब मोहिंदर ने पैसे वापस मांगे तो युवती ने व्हाट्सएप पर एक मैसेज भेजा जिसमें साफ लिखा था – “आपके साथ ठगी हुई है”। इसके बाद युवती ने संपर्क तोड़ दिया।
पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में अज्ञात मोबाइल नंबर धारक युवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से सावधानी बरतें और किसी भी प्रकार की आर्थिक लेन-देन से पहले पूरी जानकारी और सतर्कता बरतें।




